Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस त्यौहार को पूरे भारत में खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा का धागा बांधती हैं। साथ ही उसकी लंबी उम्र की भी कामना करती है। वहीं भाई बहन के जीवन भर रक्षा करने का वादा देता है।
क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?
रक्षाबंधन का त्यौर शुभ मुहूर्त और पंचांग के नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल रक्षा बंधन का पर्व 9 अगस्त 2025 शनिवार के दिन मनाया जाएगा। लेकिन इस बार क्षाबंधन पर भद्रा काल पड़ रहा है। ऐसे में लोगों के मन का शंका है कि आखिर किस शुभ समय में वह अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।
जानें कब तक रहेगा भद्राकाल?
हिंदू पंचांग के मुताबिक, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त भद्रा समाप्त होने के बाद ही शुरू होगा। भद्रा काल में कोई शुभ काम नहीं करने चाहिए। इस साल अगस्त महीने में भद्रा काल 1,5,8,11,15,18,21,27 और 30 तारीख को रहने वाला है। ऐसे में 8 अगस्त को भद्रा काल दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और 9 अगस्त शनिवार रात 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। इसके अनुसार 9 अगस्त की सुबह से लेकर शाम 8 बजे तक आप अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकते हैं।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।