Home > धर्म > ‘मराठी में बोल’, जब उपद्रवियों ने लड़की पर बनाया दबाव, Video में शेर की तरह दहाड़ी संजीरा, कह दी ऐसी बात डर के मारे भीगी बिल्ली बने लोग

‘मराठी में बोल’, जब उपद्रवियों ने लड़की पर बनाया दबाव, Video में शेर की तरह दहाड़ी संजीरा, कह दी ऐसी बात डर के मारे भीगी बिल्ली बने लोग

Marathi Language Controversy: मराठी भाषा को लेकर हर तरफ विवाद छिड़ा हुआ है। वहीँ एक बार फिर से मुंबई के घाटकोपर में भाषा को लेकर विवाद छिड़ गया। दरअसल मुंबई के घाटकोपर इलाके में रहने वाली संजीरा देवी पर मराठी में बात करने का दबाव बनाया जा रहा था।

By: Heena Khan | Published: July 21, 2025 12:14:43 PM IST



Marathi Language Controversy: मराठी भाषा को लेकर हर तरफ विवाद छिड़ा हुआ है। वहीँ एक बार फिर से मुंबई के घाटकोपर में भाषा को लेकर विवाद छिड़ गया। दरअसल मुंबई के घाटकोपर इलाके में रहने वाली संजीरा देवी पर मराठी में बात करने का दबाव बनाया जा रहा था। खबर है कि, संजीरा देवी जब अपने घर के पास खड़ी थीं, तो कुछ लोग रास्ते में खड़े थे, जिससे उन्हें निकलने में दिक्कत हो रही थी। जब उन्होंने लोगों से हटने को कहा, तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें गालियाँ दीं और कहा, “मराठी में बोलो!”। संजीरा देवी ने जवाब दिया कि वो भारतीय हैं और हिंदी में बोल रही हैं। उन्होंने पूछा, क्या तुम भारतीय नहीं हो? इस पर वो महाराष्ट्र, महाराष्ट्र चिल्लाने लगे।

महिला को भी नहीं छोड़ा 

इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि इसकी सूचना पुलिस को देनी पड़ी। जैसे ही पुलिस को इस बात की खबर मिली वैसे ही वो मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक मराठी बोलने का दबाव बना रहे लोग वहाँ से भाग चुके थे। वहीँ अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे ये लोग महिला पर मराठी बोलने का दबाव बना रहे थे। 

Chhangur Baba: छांगुर बाबा का किया गया Brainwash! कोई और नहीं…भगोड़ा जाकिर नाइक ही निकला इसका आका, इन जल्लादों का मकसद जान उड़ेंगे होश

ट्रैन में भी हुआ विवाद 

इसी तरह, सेंट्रल लाइन पर एक लोकल ट्रेन में कुछ महिलाओं को यह कहते सुना गया, ‘मुंबई में रहना है तो मराठी बोलो, वरना बाहर निकल जाओ।’ वायरल वीडियो में एक महिला कहती सुनाई दे रही थी, ‘सीट चाहिए तो मराठी बोलो, वरना बाहर निकल जाओ।’ यह वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, मीरा रोड में एक गैर-मराठी दुकानदार की कथित तौर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेवा के कुछ कार्यकर्ताओं ने इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि वह मराठी में बात नहीं करता था। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Advertisement