Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope: आज का दिन बहुत शुभ है. आज फाल्गुन माह की प्रतिपदा तिथि है. आज चंद्रमा कर्क और सिंह राशि में रहेंगे. 2 फरवरी का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, यहां पढ़ें मेष से मीन राशि का आज का राशिफल.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा. करियर में ग्रोथ मिलेगी. आपके काम बन सकते हैं. मेहनत करते रहें. जरूरतमंदों को दान जरूर दें, आपकी मेहनत रंग लाएगी. इस दिन सूर्य देव को सुबह अर्घ्य जरूर दें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों के मामले में अच्छा रहेगा. आज आपकी सैलकी आ सकती है. साथ ही आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी. अटका हुआ पैसा हाथ लग सकता है. इस दिन श्रीसूक्त का पाठ करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा. बिजनेस में लाभ हाथ लगेगा. इस दिन आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. साथ ही आपको परिवार का सहयोग मिलेगा. गणेश जी को मोदक चढ़ाएं.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों का मन का खराब हो सकता है, मूड को ठीक करें और अपने काम को अच्छे से करें. परिवार का सहयोग मिलेगा. खर्च बढ़ सकते हैं, बजट संभालें.इस दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सावधान रहने वाला होगा. इस दिन स्वाथ्य की समस्याएं बढ़ सकती हैं. धन का नुकसान हो सकता है . वाहन सावधानी से चलाएं. किसी निर्धन व्यक्ति को गुड़ का दान कर दें, मुश्किलें कम हो जाएगी.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के करियर में सुधार होगा.आज धन का लाभ होने के चांस अधिक हैं. साथ ही आज संपत्ति की समस्या हल होगी. भगवान सूर्य को जल अर्पित जरूर करें, आपका दिन बन जाएगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों की आज पारिवारिक समस्याएं हल होंगी. धन की स्थिति अच्छी रहेगी. यात्रा के योग बन रहे हैं. किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें , तो आज का आपका दिन बेहतर बन जाएगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को धन की प्राप्ति होगी, साथ ही करियर में सफलता मिलेगी, परिवार में व्यस्थता रहेगी. इस दिन सूर्य भगवान को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जल अर्पित करें.
धनु राशि
धनु राशि वाले आज छोटी-छोटी बातों पर तनाव या टेंशन ना लें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आज आपके लिए किसी मित्र का सपोर्ट प्राप्त होगा. किसी निर्धन व्यक्ति को अगर गुड़ का दान कर देंगे तो आपका दिन बन जाएगा और मुश्किलें कम हो जाएगी.
मकर राशि
मकर राशि वालों के शादीशुदा जीवन में सुधार होगा. करियर की स्थिति अच्छी रहेगी. यात्रा के योग आपके बन रहे हैं. भगवान सूर्य को जल अर्पित करेंगे तो आपका आज का दिन बेहतर हो सकता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. करियर में विशेष सफलता मिलेगी. वर्कप्लेस या अन्य जगह पर उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. धन की स्थिति में सुधार होगा. खाने पिने की वस्तु का दान करें, दिन बेहतर रहेगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों का आज कोई जरूरी काम बन सकता है. पैसों से जुड़ी मुश्किलें दूर होंगी, दौड़ भाग रहेगी. खाने पिने की वस्तु का दान करें. साथ ही आपकी आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी.
Know Your Tradition: शादी में सोना पहनना क्यों माना जाता है शुभ, जानें क्या कहते हैं शास्त्र
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता