Today Horoscope: जानें आज यानी 9 july 2025 में क्या लिखा है आपके राशिफल में। कैसा जायेगा आज का दिन? या क्या मिल सकती है कोई खुभ सुचना? आप अपने राशिफल की मदद से आप पता लगा सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य, करियर, प्रेम और धन के लिहाज से कैसा रहने वाला है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। बुधवार को भगवान गणेश का दिन माना जाता है। जोतिषीय गणनाओं के अनुसार, कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। हालांकि कुछ लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किलों से भरा भी हो सकता है।
मेष राशि वालों आज का दिन खास रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आपको किसी अपने का सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी तीर्थस्थल पर जाने का योग बन रहा है। जो लोग ट्रेवलिंग का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आप कोई नया वाहन खरीदने के लिये जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। बच्चों को आज अपने काम के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है, वरना गलती होने पर बड़ों से डांट सुनने को मिल सकती है। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगायें, दिन अनुकूल रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन शानदार रहने वाला है। पूरा दिन परिवार के साथ बीतेगा। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। जो शिक्षक हैं, उनके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग स्वीट्स का बिजनेस कर रहे हैं, उनकी शॉप पर आज कोई बड़ा व्यक्ति आ सकता है। बड़े भाई के सहयोग से घर के लिये टी.वी या ए.सी. खरीद सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आपसी सहयोग से सब अच्छा बना रहेगा। बंदर को भिगोये हुए चने खिलायें, खुशियें बनी रहेगी।
मिथुन राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको खुद पर ध्यान रखने की जरूरत है। आज आप कोई चीज भूल सकते हैं। ऑफिस जाते समय सामान और जरूरी पेपर को लेना न भूलें। गुस्से पर काबू रखें, वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। बॉस आपके द्वारा किये गये काम की लिस्ट को चेक कर सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी फाइल को तैयार रखें। बिजनेस पार्टनर से संबंधों को लेकर आपके मन में कई सवाल पैदा हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल के लिये इन्हें किसी से साझा न करें। गाय माता को प्रणाम करें, आपके सभी काम पूरे होंगे।
कर्क राशि वालों आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपका पूरा दिन भाग-दौड़ में बीतेगा। कोई जरूरी काम बनते-बनते रूक सकता है। आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि बड़ों की सलाह लेकर ही शुरुआत करें, इससे काम सही से पूरा होगा। महिलाएं किसी वाहन से शॉपिंग के लिये जा रही हैं तो पार्किंग करते समय रसीद अपने पर्स में संभालकर रख लें, वरना आप कहीं रखकर भूल सकती हैं। दाम्पत्य संबंध आज पहले से बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं, आपके सभी काम पूरे होंगे।
सिंह राशि वालों आज का दिन ठीक रहने वाला है। कुछ कामों में कॉन्फिडेंस की कमी हो सकती है। बेहतर होगा कि अपना कॉन्फिडेंस कम न होने दें, मन लगाकर काम करें। उचित मेहनत से आप काम में रुकावटों से भी पार पा लेंगे। जो लोग कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, उनका प्लान किसी कारणवश अंतिम समय में कैंसिल हो सकता है। कारोबार में पैसों का मामला कहीं उलझ सकता है। हर मामले पर आपको बारीकी से ध्यान देना होगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेंगे। किसी जरूरतमंद को लाल रंग का कपड़ा भेंट करें, आपकी परेशानियां दूर होंगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में कोई नया निवेश करने का विचार बना सकते हैं। आप अपनी रूटीन लाइफ में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। इससे आपको काफी फायदा भी होगा। आज किसी पुराने दोस्त से आपकी अचानक मुलाकात हो सकती है। उनसे बिजनेस के लिये किसी तरह की मदद भी मिल सकती है। जीवनसाथी से किया हुआ कोई वायदा आज पूरा करेंगे। इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। जो लोग अविवाहित हैं, उनके रिश्ते के लिये कहीं से फोन आ सकता है। छात्रों का पढ़ाई में आज पूरा मन लगेगा। सुबह उठने के बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा बीतेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। आज ऑफिस में किसी से आपकी बहस हो सकती है। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। शारीरिक रूप से आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। आपके कार्यों की गति कुछ रूक सकती है। आज वाहन चलाते समय आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग शैलून का काम करते हैं, उन्हें उम्मीद से कम लाभ होगा। बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें, धनलाभ होगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन उत्साह भरा रहने वाला है। परिवार के किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको कुछ रोचक बात पता चल सकती है। आप आज ज्यादातर काम आसानी से निपटाने में सफल रहेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। आज आप अपने पुराने कामों का फॉलोअप ले सकते हैं। अपनी प्रेजेंटेशन और प्लान किसी और के सामने रखने से पहले एक बार चेक जरूर कर लें। किसी काम के लिये आपकी कोशिशें सफल होंगी। छात्र कोई नई चीज सीखने के बारे में विचार बना सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। किसी मंदिर के पुजारी को फल या मिठाई दान करें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु राशि वालों आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आपकी कल्पना शक्ति का विस्तार होगा। आज आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं। अधिकारियों से कोई रिक्वेस्ट करना चाह रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है। परिवारिक मामलों में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो लोग बिजनेसमैन है, उनकी किसी दूसरी बड़ी कंपनी से डील साइन हो सकती है। धनलाभ का भी योग बन रहा है। बच्चों के साथ आज कोई मूवी देखने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलायें, मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि वालों आज कुछ मामलों में आपका कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है। किसी पारिवारिक काम में मेहनत बढ़ सकती है। घर से कहीं बाहर जा रहे हैं, तो अपने मोबाईल फोन का ध्यान रखें। साथ ही अगर पार्टनर के साथ शॉपिंग करने जा रहे हैं तो अपने साथ एटीएम कार्ड ले जाना न भूलें। आज किसी से बेवजह की बातें न करें। पड़ोसी से किसी चीज़ को लेकर अनबन हो सकती है। अगर आप खुद की कोई फर्म खोलना चाहते हैं, तो आपको अपने बड़े भाई से सहयोग मिल सकता है। हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाये, आपके कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी।
कुंभ राशि वालों आज खुशियां खुद चलकर आपके सामने आयेंगी। आपकी इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपको किसी नये बिजनेस में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपको आने वाले दिनों में काफी फायदा होगा। अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उससे आपको राहत मिलेगी। आईटी फिल्ड से जुड़े हुये हैं, तो महत्वपूर्ण लोगों से आपके कॉन्टैक्ट के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ पहले बिताए गए समय को याद करके आनंद की अनुभूति करेंगे। हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ायें, आपको हर चीज़ में फायदा मिलेगा।
मीन राशि वालों आज बिजनेस में फायदेमंद एग्रीमेंट होने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में आप जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। कई दिनों से घर में चल रही समस्या आज सुलझ जाएगी। आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। आप कोई पार्टटाइम काम शुरू कर सकते हैं। धैर्य और संयम बनाकर रखें। बच्चों की पढ़ाई के लिये कोई अच्छा कॉलेज सर्च कर सकते हैं। आपको अपने किसी दोस्त का सहयोग भी मिल सकता है। घर से निकलते समय माथे पर हनुमान जी का टीका लगाकर जायें, सारे काम अच्छे से पूरे होंगे।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।