एक ऐसा गांव जहां इंसानों की तरह बंदर का हुआ अंतिम संस्कार, 11 लोगों ने किया पिंडदान

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के छोटे से गांव धीरजी का खेड़ा में कुछ ऐसा हुआ, जिसने भावनाओं की सारी सीमाएं पार कर दीं. यहां एक बंदर की मौत पर गांव ने वो किया

Published by Mohammad Nematullah

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के छोटे से गांव धीरजी का खेड़ा में कुछ ऐसा हुआ, जिसने भावनाओं की सारी सीमाएं पार कर दीं. यहां एक बंदर की मौत पर गांव ने वो किया, जो शायद आजकल अपनों के लिए भी मुश्किल होता है. उसका अंतिम संस्कार पूरे मान-सम्मान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया. श्राद्ध पक्ष के पहले दिन, गांव के सबसे शांत और प्रिय ‘बंदर’ ने हमेशा के लिए आंखें मूंद लीं. लेकिन उसकी विदाई किसी जानवर की नहीं, बल्कि एक आत्मीय सदस्य की तरह हुई. पूरे ढोल-नगाड़ों के साथ निकली उसकी अंतिम यात्रा और गांव भर के लोग नम आंखों और हाथ जोड़ना के साथ उसे अंतिम विदाई देने पहुंचे. उसका पार्थिव शरीर उसी मंदिर ले जाया गया, जहां वह रोज़ श्रद्धा से बैठा करता था. वैदिक मंत्रों के बीच, पूरी विधिपूर्वक उसका अंतिम संस्कार किया गया.

11 भक्तों ने करवाया मुंडन

गांव के 11 हनुमान भक्तों ने उसे परिवार का हिस्सा माना. जैसे इंसान की मौत पर मुंडन होता है, वैसे ही उन्होंने सिर मुंडवाया और पिंडदान भी किया. सोमवार को उसकी अस्थियां मातृकुंडिया जैसे पवित्र स्थल पर विसर्जित की गईं. इसके बाद ‘पगड़ी रस्म’ और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें पूरे गांव को आमंत्रित किया गया। करीब 900 लोग इस आयोजन का हिस्सा बने.

Ajit Pawar ने की ‘राष्ट्रवादी जनसुनवाई’ पहल की घोषणा, अब सीधे सुनी जाएंगी जनता की समस्याएं

वो सिर्फ बंदर नहीं था, मंदिर का भक्त और गांव का साथी था

गांव के लोगों के अनुसार, यह बंदर पिछले दो साल से खाकल देव जी के मंदिर में रहता था. वो रोज़ आरती में शामिल होता था, बच्चों के साथ खेलता, बड़ों के पास जाकर बैठता था. इतना ही नही बल्कि वो कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, न कभी झपट्टा, न कभी काटा. वो बच्चों का दोस्त, बुजुर्गों के साथ चलने वाला, और सबके दिलों का दुलारा बन गया था. गांव वालों का कहना है कि यह सिर्फ एक बंदर नहीं था, हमारे भगवान हनुमान का रूप था. गांव के हीरालाल रायका पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ने इस पूरे आयोजन में भाग लिया और कहा “यह घटना आज के समाज को पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान का संदेश देती है”

जब इंसान, इंसानियत से बड़ा हो जाए

धीरजी का खेड़ा गांव ने ये दिखा दिया कि संवेदनाएं जाति, रूप, वाणी या प्रजाति की मोहताज नहीं होतीं. जहां एक ओर दुनिया स्वार्थी होती जा रही है, वहीं यह गांव एक बंदर की आत्मा को वो सुकून दे गया, जो शायद इंसानों को भी नसीब नहीं होता.

ट्रेन के डिब्बे में आपत्तिजनक स्थिति में कपल का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026