Rajasthan News: झुंझुनूं में भाभी बनकर स्कॉर्पियो चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Rajasthan news: झुंझुनूं पुलिस ने भाभी गैंग के तीन स्कॉर्पियो चोरों को 24 घंटे में गिरफ्तार किया. आरोपी महिलाओं के वेश में फरार होने की कोशिश कर रहे थे. चोरी जयपुर, सीकर, कालवाड़ क्षेत्र में भी हुई थी, अब जांच जारी है

Published by Team InKhabar

Rajsthan: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा इलाके में पुलिस ने एक अनोखे तरीक़े से वाहन चोरी करने वाले गिरोह को धर दबोचा. आरोपी महिलाओं के वेश में स्कॉर्पियो चोरी कर फरार होने की कोशिश करते थे, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही उन्हें काबू कर लिया.

स्कॉर्पियो सूरजगढ़ बाईपास से चोरी की

घटना 27 अक्टूबर की रात लगभग 3 बजे हुई, जब भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री हनुमान सिंह सांखला की नई महेन्द्रा स्कॉर्पियो सूरजगढ़ बाईपास से चोरी कर ली गई. आरोपी बस चार मिनट में गाड़ी लेकर हरियाणा की ओर भाग निकले. मामले की सूचना मिलते ही एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत और थानाधिकारी आशाराम गुर्जर की टीम ने साइबर माध्यम से ट्रैकिंग शुरू की. लोकेशन हरियाणा के जुई रोहतक रोड पर मिली और पुलिस ने पीछा शुरू किया.

मेकअप करके बचने की कोशिश

जैसे ही पुलिस की गाड़ी पास आई, आरोपियों ने तेज़ी से मेकअप किया, चुन्नी से चेहरा ढक लिया और महिलाओं के कपड़े पहन लिए. वे इशारों में बात कर रहे थे ताकि किसी को शक न हो, लेकिन पुलिस ने मौके पर ही तीनों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों में झुंझुनूं के चर्चित अपराधी कृष्ण कुमार नायक उर्फ़ मोखिया (जिस पर 10 हजार का इनाम था), पवन उर्फ़ पोनी और परमजीत उर्फ़ मोगली शामिल हैं.

Related Post

आरोपियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों को चिड़ावा बाजार में महिलाओं के वेश में भीड़ के सामने पेश किया. वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. आरोपियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा, “पहली बार आए थे, अब कभी नहीं आएंगे.” सोशल मीडिया पर उनकी परेड की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

चिड़ावा पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जयपुर, सीकर और कालवाड़ क्षेत्र से कई स्कॉर्पियो चोरी करने और उन्हें सस्ते दामों में बेचने की बात कबूल की. पुलिस अब चोरी गई गाड़ियों की तलाश और उनके बिक्री चैनलों की जांच में लगी हुई है. अधिकारी चेतावनी देते हैं कि इस तरह की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा.

Team InKhabar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026