Vladimir Putin India Visit 2025: क्या आप जानते हैं पुतिन के प्लेन पर लिखे शब्द ‘Россия’ का मतलब क्या है?

Vladimir Putin India Visit 2025: राष्ट्रपति पुतिन भारत उसी विशेष Ilyushin IL-96 विमान से पहुंचे, जिसके किनारे सिरिलिक लिपि में “Россия” लिखा होता है. अब लोगों के मन में एक सवाल तेजी से घूम रहा है कि आखिर इस शब्द का मतलब है क्या, तो आइए जानते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

Vladimir Putin India Visit 2025: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हाल ही में अपनी भारत यात्रा के दौरान पालम तकनीकी एयर बेस पर उतरे. जैसे ही उनका विमान रनवे पर पहुंचा, लोगों का ध्यान विमान के एक खास पहलू पर गया उसके किनारे लिखे रूसी शब्द. सोशल मीडिया पर कई लोग ये जानने की कोशिश करते दिखे कि इन शब्दों का मतलब क्या है.

पुतिन जिस विमान से भारत पहुंचे, वही विमान पहले भी उनकी कई विदेश यात्राओं में देखा गया है. बताया जाता है कि जब वे अलास्का गए थे, तब भी उन्होंने इसी विमान का उपयोग किया था. ये विमान रूस के राष्ट्रपति की आधिकारिक यात्राओं के लिए इस्तेमाल होने वाले बेड़े का हिस्सा है.

कौन सा विमान है ये?

विशेषज्ञों के अनुसार ये विमान Ilyushin IL-96 मॉडल का है. ये रूस के राष्ट्रपति के लिए तैयार किए गए मेन विमानों में से एक है. इसकी सुरक्षा, संरचना और सुविधाएं सामान्य विमानों से काफी अलग होती हैं.

विमान पर लिखे शब्द का अर्थ

विमान की पहचान का सबसे खास हिस्सा है उस पर बड़े अक्षरों में लिखा शब्द Россия.इस शब्द का मतलब होता है रूस. ये शब्द सिरिलिक लिपि में लिखा होता है, जिसका उपयोग रूस और कुछ अन्य देशों में किया जाता है. भारत पहुंचने पर भी विमान पर यही शब्द लिखा हुआ था, जिसने लोगों की जिज्ञासा बढ़ा दी.

भारत में पुतिन का स्वागत

पुतिन दो दिन की यात्रा पर भारत आए हैं. उनके आगमन पर एयरपोर्ट पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए. भारतीय अधिकारियों ने उनका औपचारिक स्वागत किया और बाद में वे अपनी निर्धारित बैठकों और कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026