Power cut Katni: अंधेरे में डूबने वाले हैं कटनी के 11 हजार घर! करोड़ों का बिल बाकी, विभाग ने दिया आखिरी मौका

Power cut Katni: कटनी जिले के रीठी क्षेत्र में करीब 11 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर 8 करोड़ रुपये का बकाया है. वसूली अभियान तेज कर दिया गया है और “समाधान योजना” के तहत छूट देकर भुगतान का अंतिम मौका दिया गया है. समय पर बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटे जाने की चेतावनी दी गई है.

Published by Ranjana Sharma
Power cut Katni: कटनी जिले के रीठी बिजली वितरण केंद्र अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं पर भारी बकाया सामने आया है. जानकारी के अनुसार, रीठी, देवगांव, बडगांव, बिलहरी, तिघरा, भरतपुर, बकलेहटा, केना और गुरुजी कला सहित सभी गांवों के करीब 11 हजार उपभोक्ताओं पर कुल लगभग 8 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है.

तेज हुआ वसूली अभियान

इस मामले में मुख्य अभियंता जबलपुर के निर्देशन और अधीक्षण अभियंता कटनी के मार्गदर्शन में, कनिष्ठ अभियंता रीठी विमल चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में वसूली अभियान को तेज कर दिया गया है. विभाग अब बकाया वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है. उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली विभाग द्वारा “समाधान योजना” लागू की गई है. इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को बकाया राशि में बड़ी छूट दी जा रही है, जिससे करीब 2 करोड़ रुपए तक की राहत मिलने का अनुमान है. यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है जो लंबे समय से भुगतान नहीं कर पाए हैं.

उपभोक्ताओं को मिलेगा योजना का लाभ

रीठी बिजली वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों—रीठी, देवगांव, बडगांव, बिलहरी, तिघरा, भरतपुर, बकलेहटा, केना और गुरुजी कला—के उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. योजना का मुख्य उद्देश्य बकाया राशि पर छूट देकर उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है. बिजली विभाग ने सभी बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर अपना बकाया जमा करें, ताकि अतिरिक्त ब्याज और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके. विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.

राहत भी, सख्ती भी

“समाधान योजना” जहां उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देगी, वहीं विभाग को भी लंबित बकाया वसूली में बड़ी मदद मिलेगी. एक ओर छूट का लाभ दिया जा रहा है, तो दूसरी ओर बकायादारों पर सख्ती भी बढ़ाई जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में कार्रवाई तेज होने की संभावना है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Related Post
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Vastu tips: क्या आपके घर का ईशान कोण सही है? जानिए सही उपयोग और गलतियां

Vastu tips: वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को घर का सबसे पवित्र…

April 19, 2026

CSK को लगी नजर! धोनी के बाद एक और बल्लेबाज को हुई इंजरी; कप्तान की बढ़ी मुश्किलें

Ayush Mhatre Injury: चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में शुरूआत से ही अच्छा…

April 19, 2026

तीन ICC ट्रॉफी के बाद इनाम या कुछ और? अजीत अगरकर को BCCI ने बनाया बड़ा प्लान

Team India Chief Selector News: अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन किया…

April 19, 2026

Raebareli Tragedy: पत्नी के मायके जाने से टूटा ‘पिटू’ का दिल! नशे की लत और कलह ने छीनी जिंदगी

Raebareli Tragedy: रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर…

April 19, 2026

Uttar Pradesh News: धार्मिक मंच से राजनीति की हुंकार, गोंडा में शारदेन मोहन सिंह की 2027 पर नजर; बोले- टिकट मिला तो…

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अभी काफी समय है, लेकिन गोंडा…

April 19, 2026