हाथों में बर्तन…आंखों में आंसू! भीषण गर्मी में नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

Madhya Pradesh News: मुरैना से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत नाका इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहा है. ग्रामीण अपनी और अपने पशुओं की प्यास बुझाने के लिए आसन नदी पर निर्भर हैं.

Published by Preeti Rajput

Madhya Pradesh News: मुरैना जिले के मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत नाका इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहा है. पथरीले क्षेत्र में बसे इस गांव के ग्रामीण गर्मी के इस दौर में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं.

नदी से ला रहे पानी, पशु भी वहीं निर्भर

गांव में पेयजल की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण अपनी और अपने पशुओं की प्यास बुझाने के लिए आसन नदी पर निर्भर हैं. लोग दूर-दूर से पानी भरकर ला रहे हैं, वहीं कुछ ग्रामीण गाड़ियों से पानी मंगवाकर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं.

फिल्टर प्लांट पास, फिर भी गांव प्यासा

ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव से महज 2 किलोमीटर दूर एक पानी फिल्टर प्लांट स्थापित है, जिससे आसपास की 28 पंचायतों में पानी सप्लाई हो रही है, लेकिन नाका गांव आज भी इससे वंचित है.

सड़क खोदी, पाइपलाइन नहीं डाली

ग्रामीणों ने ठेकेदार पर मनमानी और लापरवाही के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि गांव में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कों को खोद दिया गया, लेकिन पाइप नहीं डाले गए. इससे सड़कों की हालत दलदल जैसी हो गई है और आवागमन भी प्रभावित हो रहा है.

Related Post

पथरीला क्षेत्र बना बड़ी बाधा

गांव का भू-भाग पथरीला होने के कारण यहां हैंडपंप या नल खनन भी संभव नहीं है, जिससे जल संकट और गंभीर हो गया है.

हर घर नल-जल योजना पर सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की “हर घर नल-जल योजना” यहां पूरी तरह विफल नजर आ रही है और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है. भीषण गर्मी में हालात ऐसे हैं कि लोगों के सामने पीने के पानी तक का संकट खड़ा हो गया है.

प्रशासन से समाधान की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गांव में पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने और अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज से मिलना है? कब और कितने बजे देते हैं दर्शन; नोट कर लें दर्शन का पूरा शेड्यूल

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्त बड़ी संख्या में वृंदावन पहुंचते…

April 19, 2026

चांदी खरीदते हैं? हर 10 में से 3 लोग हो रहे ठगी का शिकार! जरूर पढ़ें ये खबर

Fake silver Jewellery scam: सर्वे के अनुसार, लगभग हर 10 में से 3 लोगों को…

April 19, 2026

Tamilnadu News: फैक्ट्री ब्लास्ट से दहला तमिलनाडु, 12 मजदूरों की गई जान; CM स्टालिन ने जताया शोक

Tamil Nadu Factory Blast: तमिलानाडु में विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका…

April 19, 2026

7 हफ्ते बाद भी दफन नहीं हुआ अली खामेनेई का शव? मौत के बाद भी रहस्य बरकरार

US-Iran War: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को…

April 19, 2026

Kundarki Power Cut: 48 घंटे से अंधेरे में गांव! बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग; ग्रामीणों ने बयां किया अपना दर्द

Power outage impact: बिजली न होने के कारण गांवों में लगे सबमर्सिबल पंप बंद पड़े…

April 19, 2026

पैसे मांगे, फिर बहू पर उठाया हाथ; बरेली में महिला ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराया केस

Uttar Pradesh News: बरेली में एक महिला ने अपने ससुर पर मारपीट करने और जान…

April 19, 2026