लड़की ने इस काम को किया मना, बौखला गया आशिक, काट डाली प्रेमिका की नाक

भोपाल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। लड़की ने आरोपी के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस पर आरोपी भड़क गया और उसने लड़की पर चाकू से हमला कर उसकी नाक काट दी।

Published by Mohammad Nematullah

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। घटना भोपाल के गांधीनगर इलाके की है। यहा एक लड़की ने एक युवक का शादी का रिश्ता ठुकरा दिया। लड़की के इनकार से युवक गुस्से में आ गया। उसने लड़की की नाक काट दी। आरोपी की पहचान दिनेश के रूप में हुई है। लड़की की शिकायत करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच जुटी

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी दिनेश कुछ दिनों से पीड़ित लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की ने आरोपी के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस पर आरोपी भड़क गया और उसने लड़की पर चाकू से हमला कर उसकी नाक काट दी। लड़की की शिकायत के मुताबिक, पीड़िता 12वीं पास है। वह गांधी नगर की रहने वाली है। वह अपने परिवार के साथ गांधी नगर में रहती है।

PM Modi की कूटनीति के सामने नतमस्तक हुआ Trump, गिरगिराकर मांगने लगा भारत से ये भीख

लड़की को जबरदस्ती स्कूटी पर बैठाया।

आरोपी भी पहले गांधी नगर में रहता था। अब वह सीहोर में रहता है। घटना गुरुवार की है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि आरोपी गुरुवार दोपहर 12 बजे भोपाल से सीहोर जा रहा था। लड़की गांधी नगर में कॉलेज जा रही थी। जैसे ही लड़की एयरपोर्ट ब्रिज पर पहुँची, आरोपी पीछे से स्कूटी पर आया और उसे रोक लिया। फिर उसने पीड़िता को जबरदस्ती अपनी स्कूटी पर बिठाया और बात करने के लिए आईटी पार्क ले गया।

आरोपी मौके से फरार

आरोपी ने स्कूटी की डिक्की से चाकू निकाला और फिर लड़की पर शादी का दबाव बनाया। पीड़िता ने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया। उसने कहा- मैं तुमसे शादी नहीं करूँगी। यह सुनकर आरोपी गुस्से में आ गया और उसकी नाक काट दी। फिर वह मौके से फरार हो गया। पीड़िता वहीं दर्द से कराहती रही। किसी तरह उसने अपनी माँ को फोन किया और पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़िता की माँ तुरंत अपने भाई के साथ मौके पर पहुँची। फिर पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ शुरुआती इलाज के बाद उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

धड़ाधड़ गोलियों से गूंज उठा हर्ष विहार, दिल्ली के खूनी खेल में 2 लोगों की हुई मौत

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Silver Price Today: आज क्या है चांदी का दाम? जानें दिल्ली, लखनऊ समेत अपने शहर का दाम

Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में के चल रहे तनाव के बीच चांदी के दाम…

March 28, 2026

Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, खरीदने से पहले जान लें आपने शहर का नया दाम

Gold Price Today: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना…

March 28, 2026

हवाई सुरक्षा पर खतरा? 377 विमानों में पाई गई तकनीकी खराबी; संसद की रिपोर्ट में सामने आई बड़ी लापरवाही

Aircraft Defect: संसद की रिपोर्ट में 754 विमानों के ऑडिट में से 377 में तकनीकी…

March 28, 2026