MP News: बिछिया नदी में दर्दनाक हादसा, नहाने गया 15 वर्षीय किशोर डूबा; घाटों पर सुरक्षा इंतजाम पर उठे सवाल

River accident MP: घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है.

Published by Shubahm Srivastava

Bichhiya River Drowning Case: शहर के बिछिया थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहाँ बिछिया नदी में नहाने गया एक 15 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया. इस हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

नहाने और कपड़े धोने गया था घाट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बिछिया नदी के चतुरहा घाट की है. मृतक की पहचान साहिल बंसल, पिता कमलेश बंसल, निवासी नारायण चक्की बिछिया के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि साहिल रोजाना की तरह नदी में नहाने और कपड़े धोने गया था.

घाट पर नहाते समय सीढ़ियों पर अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. साहिल को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वह खुद को बचा नहीं सका.

Related Post

दो घंटे बाद मिला शव

जब काफी देर तक साहिल घर नहीं लौटा, तो परिजन उसकी तलाश में दोपगर नदी पर पहुंचे. वहां साहिल के कपड़े और चप्पल घाट पर रखे मिले, जिससे अनहोनी की आशंका हुई. स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू की गई और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव गहरे पानी से बाहर निकाला गया.

घाटों पर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि गर्मियों के कारण नदी में नहाने वालों की भीड़ रहती है, लेकिन घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम न होने से इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं.

The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026