Home > मध्य प्रदेश > Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का कोई संपर्क नहीं रखने वाले हैं. मई के महीने में वह बद्रीनाथ धाम के पहाड़ों पर जाकर साधना करने वाले हैं.

By: Preeti Rajput | Published: March 6, 2026 5:54:01 PM IST



Baba Bageshwar: मध्य प्रदेश छतरपुर के बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बड़ा फैसला लिया है. धीरेंद्र शास्त्री ने एक महीने तक दुनिया के संपर्क में ना रहने का फैसला किया है. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान वह किसी के भी नेटवर्क में भी नहीं रहने वाले हैं. वह ना धाम पर रहेंगे, ना कथा करेंगे और ना ही कोई दिव्य दरबार लगाएंगे. इतना ही नहीं वह मोबाइल-टीवी और इंटरव्यू से भी दूर रहने वाले हैं. इस दौरान वह किसी के भी संपर्क में नहीं रहने वाले हैं. धीरेंद्र शास्त्री के इस फैसले को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. 

आखिर कहां जाएंगे बाबा बागेश्वर? 

बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने दिव्य दरबार और सनातर हिंदू राष्ट्र के लिए जाने जाते हैं. वह आने वाले मई के महीने में बागेश्वरधाम और एमपी से दूर उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के पहाड़ों पर जाने वाले हैं. उन्होंने एकांतवास में साधना करने का फैसला किया है. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री हर तरह से संपर्क काटकर केवल ईश्वर की भक्ति और साधना में लीन रहने वाले हैं. बीते दिनों उन्होंने खुद अपनी इस गुप्त साधना को लेकर जानकारी भी दी थी. 

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

‘जिस मोड़ पर हम खड़े है’- धीरेंद्र शास्त्री

अपनी इस यात्रा को लेकर बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि – जिस मोड़ पर हम खड़े हैं, वहां साधना की बहुत जरूरत है, इसलिए एक उन्होंने एक महीने के लिए गुरु की आज्ञा ली है. उन्होंने बताया कि वह तप करने के लिए बद्रीनाथ की पहाड़ियों पर जा रहे हैं. जीवन में बहकाने वाले नित्य रास्ते पर कई लोग आते हैं, ऐसे में खुद को तप और साधना में लीन रखना बेहद जरूरी है. इसलिए मिलना-जुलना सब कुछ त्याग कर हम 1 महीने के लिए बद्रीनाथ के पहाड़ों पर तपस्या के लिए जा रहे हैं. जहां हम 21 दिन तक साधना करेंगे. फिर वहां से वापस आने के बाद एक बार फिर से नई उर्जा, तैयारी और नए विचार के साथ वापस लौटकर कुछ नया करेंगे. 

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Advertisement