GLOF And LLOF : हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियरों से जुड़ी कई आपदाएं आती रहती है। इस दौरान GLOF और LLOF जैसे शब्द अक्सर लोगों को सुनने के लिए मिलते रहते हैं। यह शब्द ग्लेशियरों और झीलों से जुड़े खतरों के बारे में बताते हैं। आईए बताते हैं कि दोनों के बीच आखिर अंतर क्या है।
GLOF क्या है?
ग्लेशियरों से बनी झीलों का प्राकृतिक बांध जब टूट जाता है, तो झीलों में जमा पानी नीचे की तरफ तेजी से बहने लगता है। जिससे बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं। ग्लेशियर पिघलने से झील बनती है और भूकंप जैसी घटनाओं के कारण इसके बांध टूट जाते हैं। तो पानी का सैलाब तेजी से नीचे की तरफ बहता है। यह बाढ़ दूर-दूर तक तबाही मचाती है। यह बाढ़ तबाही लेकर आती है।
LLOF (Landslide Lake Outburst Flood) क्या है?
भूस्खलन (लैंडस्लाइड) से नदी या अस्थायी झील का निर्माण होता है। बांध टूटने के कारण पानी तेजी से बहने लगता है। पहाड़ों का फिसलने से नदी रुक जाती है और पानी जमा हो जाती है। फिर कमजोर बांध के कारण भारी बारिश से भी यह टूट जाता है। इससे स्थानीय लोगों को काफी नुकसान होता है। इस दौरान तेजी गति से पानी के साथ-साथ मलबा भी आता है।