Home > लाइफस्टाइल > सांप वाली डिश? विराट और अनुष्का की एनिवर्सरी पर परोसा गया खास खाना! क्या था खास?

सांप वाली डिश? विराट और अनुष्का की एनिवर्सरी पर परोसा गया खास खाना! क्या था खास?

Virat Kohli-Anushka Sharma Anniversery Special Dish: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी एनिवर्सरी पर एक अनोखी Vegan डिश का आनंद लिया, जिसमें ‘सांप’ नहीं, बल्कि सांप लौकी (snake gourd) को स्टार बनाया गया। जानिए इस हेल्दी और क्रिएटिव रेसिपी के पीछे की दिलचस्प कहानी।

By: Shivani Singh | Last Updated: August 8, 2025 7:38:06 PM IST



Virat-Anushka Anniversery Special Dish: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा न सिर्फ अपने-अपने क्षेत्रों में सफल हैं, बल्कि अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी मशहूर हैं। यह सेलेब्रिटी जोड़ी अपने फिटनेस और खानपान को लेकर बेहद सजग रहती है। विराट कोहली जहां पूरी तरह से vegan डाइट को फॉलो करते हैं, वहीं अनुष्का शर्मा gluten-free और no-sugar डाइट को अपनाती हैं।

हाल ही में The Hollywood Reporter को दिए गए एक इंटरव्यू में उनके प्राइवेट शेफ हर्ष दीक्षित ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने विराट और अनुष्का को एक खास डिश परोसी थी – जो न सिर्फ स्वादिष्ट थी बल्कि उनके डाइट के अनुसार भी तैयार की गई थी।

सांप नहीं, लेकिन ‘सांप लौकी’ बनी स्टार डिश

हर्ष दीक्षित ने बताया कि उन्होंने एक बार इस स्टार कपल के लिए एक Vietnamese डिश “फो (Pho)” को भारतीय ट्विस्ट के साथ तैयार किया। आमतौर पर इस डिश में चिकन या बीफ के ब्रॉथ का उपयोग होता है, लेकिन विराट और अनुष्का की विगन और ग्लूटन-फ्री डाइट को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इसे snake gourd (जिसे हिंदी में चिचिंडा या सांप लौकी कहा जाता है) और मशरूम के साथ बनाया।

उन्होंने Rice Noodles का उपयोग किया जो न सिर्फ पारंपरिक होते हैं बल्कि ग्लूटन-फ्री भी होते हैं। शेफ हर्ष ने मजाक में कहा, “वियतनामी व्यंजन में अक्सर सांप का मांस और यहां तक कि snake wine का उपयोग होता है। ऐसे में सोचा, क्यों न vegans को ‘सांप’ परोसा जाए? तो सांप लौकी (snake gourd) को स्टार बना दिया।”

हेल्दी खाना भी हो सकता है मजेदार

शेफ का मानना है कि हेल्दी खाने को भी रोचक और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। उन्होंने 2019 में विराट और अनुष्का की वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर यह खास डिश तैयार की थी। इस अनुभव को उन्होंने 2020 में अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था।

उनका कहना है, “एक प्राइवेट शेफ का काम सिर्फ खाना बनाना नहीं, बल्कि क्लाइंट की डाइटरी जरूरतों के अंदर रहकर उन्हें नए स्वाद और अनुभव देना भी है।”

विराट और अनुष्का की सादा लेकिन प्रभावशाली जीवनशैली

विराट और अनुष्का को अक्सर मीडिया से दूर एक शांत और आध्यात्मिक जीवन जीते देखा गया है। कभी वे लंदन में सादगी से समय बिताते हैं, तो कभी भारत के किसी आध्यात्मिक स्थल पर ध्यान लगाते नजर आते हैं। दिसंबर 2017 में शादी करने वाले इस जोड़े के दो बच्चे हैं – वामिका और अकाय कोहली।

Advertisement