अगर आप एयरपोर्ट पर ये 7 गलतियां करेंगे तो आपकी फ्लाइट हाथ से जा सकती है, ज्यादातर यात्री करते है नजरअंदाज

क्या आप जानते हैं कि एयरपोर्ट पर केवल एक छोटी गलती आपकी फ्लाइट मिस करा सकती है? समय पर न पहुंचना, जरूरी डॉक्यूमेंट भूलना या सुरक्षा नियमों की अनदेखी कितना बड़ा संकट बना सकता है?

Published by Anuradha Kashyap

एयरपोर्ट यात्रा अक्सर रोमांचक होती है, लेकिन छोटी-छोटी गलतियां आपकी फ्लाइट मिस करवा सकती हैं, टाइम पर न पहुंचना, जरूरी डॉक्यूमेंट भूल जाना या नियमों की अनदेखी करना काफी महंगा पड़ सकता है इसलिए एयरपोर्ट पर सतर्क रहना और आवश्यक चीजों की सही तैयारी करना जरूरी है.

टाइम पर न पहुंचना

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि एयरपोर्ट जल्दी पहुंचना जरूरी नहीं लेकिन सुरक्षा जांच, बैगेज चेक और बोर्डिंग में समय लगता है. देर से पहुंचने पर आपका बोर्डिंग पास वॉरंटेड नहीं रहेगा और फ्लाइट मिस हो सकती है इसलिए हमेशा फ्लाइट के निर्धारित समय से कम से कम 2 घंटे पहले (डोमेस्टिक) और 3 घंटे पहले (इंटरनेशनल) एयरपोर्ट पहुंचें.

जरूरी डॉक्यूमेंट भूलना

पासपोर्ट, आईडी प्रूफ, टिकट या ई-टिकट भूलना बहुत बड़ी गलती है बिना सही डॉक्यूमेंट के सुरक्षा जांच या चेक-इन नहीं हो पाएगा, यात्रा से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स को एक जगह रखें. इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए वीज़ा जरूरी हो सकते हैं.

हैंडबैग और बैगेज की गलत तैयारी

हैंडबैग में ज्यादा वजन या प्रतिबंधित आइटम रखना समस्या बना सकता है, बैगेज का वजन सीमा से ज्यादा न हो, और लिक्विड्स, तेज वस्तुएं चेक करें. एयरलाइंस के नियमों के अनुसार बैगेज पैक करें ताकि सेफ्टी जांच में समय न गवाएं.

Related Post

सिक्योरिटी नियमों की अनदेखी

एयरपोर्ट सुरक्षा नियमों को हल्के में लेना बहुत बड़ी भूल है, लिक्विड्स, गन, चाकू जैसी चीजें साथ लेकर जाने पर रोका जा सकता है. सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर धीमी गति से या गलत तरीके से सामान दिखाना समय खराब कर सकता है.

कस्टम और इमिग्रेशन नियमों की अनदेखी

इंटरनेशनल फ्लाइट में कस्टम और इमिग्रेशन फॉर्म भरना जरूरी है, गलत जानकारी देना या फॉर्म भूल जाना आपकी यात्रा में देरी पैदा कर सकता है. हमेशा फॉर्म सही से भरें और जरूरत पड़ने पर कर्मचारी की मदद लें.

फोन या डिवाइस की तैयार न रखना

बोर्डिंग पास या टिकट मोबाइल में है तो बैटरी लो होने पर परेशानी हो सकती है, फोन में फ्लाइट जानकारी, ई-टिकट और आईडी फोटो सब तैयार रखें यदि डिजिटल डॉक्यूमेंट काम न करे तो प्रिंट आउट भी साथ रखें.

एयरपोर्ट पर तनाव और घबराहट

एयरपोर्ट पर समय पर पहुंचने के बावजूद घबराहट और तनाव से चीजें भूलना आम है, शांति बनाए रखें, सिक्योरिटी और चेक-इन काउंटर पर लाइन में धैर्य रखें यह आपको जल्दी और सुरक्षित बोर्डिंग में मदद करता है.

Anuradha Kashyap
Published by Anuradha Kashyap

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026