Smartphone की आदत बिगाड़ रही है नींद, जानें अच्छी नींद पाने के आसान उपाय

Smart Phone Habit: सोने से पहले स्मार्टफोन की आदत आपकी नींद खराब कर रही है। आज के खराब लाइफस्टाइल के बीच लोगों को अच्छी नींद लेना मानों किसी रॉकेट साइंस जैसा है। जानें ब्लू लाइट से बचने और बेहतर नींद पाने के आसान और कारगर उपाय।

Published by Shraddha Pandey

Lifestyle Tips: आजकल ज्यादातर लोग सोने से पहले घंटों तक स्मार्टफोन पर स्क्रॉल करते रहते हैं। यह आदत धीरे-धीरे नींद की सबसे बड़ी दुश्मन बन चुकी है। रिसर्च बताती है कि मोबाइल की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट सीधे हमारी नींद को प्रभावित करती है। जब हम देर रात फोन देखते हैं, तो दिमाग को लगता है कि अभी दिन है और शरीर में नींद लाने वाला हॉर्मोन मेलाटोनिन कम बनने लगता है। नतीजा यह होता है कि नींद आने में देर लगती है और सुबह उठने पर थकान बनी रहती है।

नींद पूरी न होने से शरीर पर कई तरह के नकारात्मक असर पड़ते हैं। सबसे पहले ध्यान और एकाग्रता पर फर्क दिखता है। दिनभर आलस और चिड़चिड़ापन बना रहता है। लंबे समय तक यह समस्या जारी रहे तो मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। इस वजह से तनाव, एंग्जायटी और डिप्रेशन का खतरा बढ़ सकता है।

गुच्छे-गुच्छे भर गिर रहे हैं बाल, बालों का झड़ना करना चाहते है कम तो डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड,15 दिनों में ही दिखेंगे कमाल…

फोन में इस्तेमाल करें ये फिल्टर

अगर आप चाहते हैं कि आपकी नींद खराब न हो, तो कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं। सबसे पहले कोशिश करें कि सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल का इस्तेमाल बंद कर दें। रात में फोन पर ‘ब्लू लाइट फिल्टर’ या ‘नाइट मोड’ जरूर ऑन करें। फोन को तकिये के पास रखने की बजाय थोड़ा दूर रखें, ताकि बार-बार नोटिफिकेशन देखने की आदत न बने। बेहतर होगा कि रात के समय अलार्म के लिए भी डिजिटल घड़ी का इस्तेमाल करें।

Related Post

BP कंट्रोल करना है तो अपनाएं ये जापानी ट्रिक,हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होगी कुछ ही दिनों में दूर

सोने से पहले करें ये काम

सोने से पहले हल्की किताब पढ़ना, ध्यान करना या रिलैक्सिंग म्यूजिक सुनना भी नींद लाने में मदद कर सकता है। तकनीक का इस्तेमाल जरूरी है, लेकिन इस पर कंट्रोल रखना और सही समय पर ब्रेक लेना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। अच्छी नींद न सिर्फ शरीर को आराम देती है, बल्कि अगले दिन को भी ऊर्जावान और खुशहाल बनाती है।

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

गैस सिलेंडर को लेकर लूट, डिलीवरी के नाम पर मांगे जा रहे ज्यादा पैसे! जानें कहां करें शिकायत

LPG crisis India: तेल और गैस सप्लाई प्रभावित होने के कारण एलपीजी (LPG) की उपलब्धता…

March 25, 2026

Morning Consult Survey 2026: दुनिया में फिर No.1 बने PM मोदी, ट्रंप समेत बाकी नेता रह गए बहुत पीछे

Morning Consult Survey 2026: इस डेटा के आधार पर वे दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं…

March 25, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च? आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank holiday list march 2026: मार्च के आखिरी सप्ताह में कई बड़े त्योहार और वीकेंड…

March 25, 2026

अप्रैल में टेक लवर्स की होगी मौज, मार्केट में OnePlus से लेकर Oppo तक आ रहे कई शानदार फोन

Upcoming Smartphones in April 2026: अप्रैल का महीना टेक लवर्स के लिए काफी खास होने…

March 25, 2026

Monalisa harassment: ‘मुझे 10 बार छुआ…’, सनोज मिश्रा पर वायरल गर्ल मोनालिसा ने लगाए गंभीर आरोप, घर वालों ने भी नहीं दिया साथ

Monalisa harassment claim: महाकुंभ से फेमस हुई वायरल गर्ल ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर काफी…

March 25, 2026