Sleep Mantra For Insomnia: आज के डिजीटल युग में बेडटाइम का मतलब अब केवल सोना नहीं रह गया है, बल्कि लोग बिस्तर पर लेटकर घंटों रील स्क्रॉल करने में अपना वक्त गुजार देते हैं. Gen-Z हो या कामकाजी महिलाएं देर रात तक जागना एक ग्लोबल समया हो चुकी है, जिसे डिजिटल इंसोम्निया के नाम से भी जाना जाता है. क्या आप भी रात के 2 बजे तक फोन में अपनी आंखें गड़ाए रहते हैं? अगर हां तो आज हम आपकी इस लत को दूर करने का उपचार खोज लाए हैं?
हाथ से नहीं छूट रहा फोन
- देर रात तक जागना अनुशासन की कमी नहीं, बल्कि एक बीमारी हो चुकी है. जिसमें लोग धीरे-धीरे फंसते चले जा रहे हैं
- डोपामिन ट्रैप: दरअसल, हर नई रील आपके दिमाग में डोपामिल रिलीज करता है.आपका ब्रेन अगला वीडियो देखने के लिए काफी उतावला होने लगता है.
- फोन की ब्लू लाइट: फोन की स्क्रीन से निकलने वाली लाइट हमारे शरीर के मेलाटोनिन यानी नींद लाने वाले हार्मोन को रोक देती है.
- ओवरथिंकिंग : दिनभर काम करने और तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण रात में दिमाग ज्यादा सोचने लगता है.
शास्त्रों का समाधान
भारतीय परंपरा में नींद को केवल एक शारीरिक प्रक्रिया नहीं बल्कि प्राणों का विश्राम माना गया है. शास्त्रों में एक शक्तिशाली मंत्र का उल्लेख भी है. जिससे नकारात्मक विचारों पर विराम लगता है, साथ ही मस्तिष्क को गहरी नींद के लिए भी तैयार करता है.
रात में पढ़ें ये मंत्र
रामं स्कन्दं हनुमन्तं वैनतेयं वृकोदरम्.
शयने यः स्मरेन्नित्यं दुःस्वप्नस्तस्य नश्यति॥
मंत्र का अर्थ : जो भी व्यक्ति सोने से पहले प्रभु राम, कार्तिकेय, हनुमान, गरुड़ और भीम का स्मरण करता है. उसके बुरे सपने और मानसिक भय दूर हो जाता है.
किस तरह काम करता है ये मंत्र?
- मंत्र जाप को वैज्ञानिकों ने भी मानसिक थेरेपी माना है.
- मंत्र के रिद्म से दिमाग की तेज तरंगें धीमी होने लगती है और एल्फा और थेटा स्थिति में आ जाती है. जो नींद के लिए जरुरी है.
- फोन छोड़कर मंत्र पढ़ने से आप डिजिटल दुनिया से कटकर अपने पर फोकस करते हैं.
- रिसर्च के मुताबिक, मंत्र जप करने से शरीर में तनाव वाला हार्मोन Cortisol कम होने लगता है.
रात में बदलें ये आदतें
- सोने से 10 मिनट पहले फोन को अपने से दूर रख दें.
- सोने से पहले हाथ-पैर धोने से तंत्रिका तंत्र शांत हो जाता है.
- 3 या 11 बार बिस्तर पर लेटकर मंत्र पढ़ें.
- मंत्र के साथ 5 बार गहरी सांस लें.
- भगवान और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें.