Sex Survey: एक हफ्ते में कितनी बार सेक्स करते हैं लोग? इस रिपोर्ट ने खोल दिए लोगों के बेडरूम सीक्रेट

Average Sex Per Week: सेक्स यानी यौन संबंध बनाने को लेकर ऐसे तो कोई नंबर फिक्स नहीं है. लेकिन, एक स्टडी में पता लगा है कि ज्यादातर लोग एक हफ्ते में कितनी बार सेक्स करते हैं. इस स्टडी के आंकड़े यह भी बताते हैं कि लोग कौन-से दिन सबसे ज्यादा सेक्स करना पसंद करते हैं.

Published by Team InKhabar

How many times people do sex in a week: सेक्स पर आज भी लोग बात करने में हिचकते हैं और इसे बेडरूम का सीक्रेट बताकर निकल जाते हैं. लेकिन, सेक्स कोई टैबू नहीं बल्कि शरीर के साथ-साथ मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है. ऐसे में कई बार सेक्स एजुकेशन की कमी की वजह से लोग अपने शरीर को समझ नहीं पाते हैं और पर्सनल लाइफ को खराब कर बैठते हैं. इन्हीं चीजों को समझते हुए समय-समय पर सेक्स सर्वे होते हैं और लोगों को जागरूक किया जाता है. कुछ समय पहले भी एक सर्वे हुआ था जिसकी रिपोर्ट में यह सामने आया कि लोग हफ्ते में कितनी बार और कौन-से दिन सेक्स करना पसंद करते हैं. 

हफ्ते में कितनी बार सेक्स करते हैं लोग?

सेक्स लाइफ पर सर्वे UK के लग्जरी लॉन्जरी रिटेलर ब्रांड Pour Moi ने करवाया था. इस सर्वे का उद्देश्य लोगों की सेक्स आदतों के बारे में जानना था. इस सर्वे में 2 हजार लोगों को शामिल किया गया था, जिसमें से 19 फीसदी ने माना कि वह हफ्ते में 2 बार, 13 फीसदी ने 3 बार और 7 फीसदी ने 7 बार सेक्स यानी यौन संबंध बनाने की बात कबूल की थी. वहीं, 1 फीसदी ऐसे लोग भी थे जिन्होंने हर दिन सेक्स करने की बात कही थी. इसी सर्वे में यह भी पता लगा था कि 48 फीसदी लोग हफ्ते में एक बार अपने पार्टनर को धोखा देते हैं और दूसरी औरत या पुरुष के साथ संबंध बनाते हैं. 

ये भी पढ़ें: Sex Survey: एक हफ्ते में कितनी बार सेक्स है सही? चौंका देंगे सर्वे के आंकड़े

हफ्ते में कौन-से दिन सेक्स करना पसंद करते हैं लोग?

Related Post

सर्वे में शामिल 2000 लोगों में से 43 फीसदी ने माना था कि वह शनिवार को सेक्स करना पसंद करते हैं. वहीं, 22 फीसदी का कहना था कि उन्हें शुक्रवार के दिन इंटीमेट होना पसंद है. वहीं, महज 10 फीसदी ऐसे थे जो रविवार के दिन सेक्स करते हैं. इसके अलावा 6 फीसदी ऐसे लोग भी थे जो गुरुवार के दिन यौन संबंध बनाते हैं. सोमवार के दिन सेक्स करने की बात सिर्फ 2 फीसदी ही लोगों ने कबूल की थी. सर्वे की रिपोर्ट में यह भी सामने आया था कि लोग देर रात सेक्स करना पसंद करते हैं और दोपहर के समय रोमांस करने से बचते हैं.  

ये भी पढ़ें: Sex Survey: ज्यादातर भारतीयों को नहीं पता कहां होता है जी-स्पॉट, सेक्सुअल प्लेजर के लिए है खास!

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Team InKhabar

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026