कम तापमान, ज्यादा बचत: डेयरी और मीट के लिए स्मार्ट स्टोरेज !

डेयरी और मीट उत्पादों (Dairy and Meat Products) को सुरक्षित रखने के लिए कम तापमान पर स्टोर (Store at low temperature) करना बेहद ही ज़रूरी है. रेफ्रिजरेशन केसों (Refrigeration Cases) को दीवारों के पास रखने से ठंडी हवा का संरक्षण (Wind Protection) होता है और बिजली की लागत (Cost of electricity) में कमी आती है.

Published by DARSHNA DEEP

Smart Storage for Dairy and Meats:  यह तो आप सभी जानते हैं कि डेयरी उत्पाद और मांस जैसे खराब होने वाले (Perishable) खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें कम तापमान पर स्टोर करना बेहद ज़रूरी हो जाता है. इन्हें ठंडा रखने वाले रेफ्रिजरेशन केस को स्टोर की दीवारों के पास रखने बेहतर प्रिजर्वेशन के लिए एक वैज्ञानिक रणनीति है।

कम तापमान पर प्रिजर्वेशन के अहम फायदे:

डेयरी और मीट उत्पादों को बहुत कम तापमान पर रखने की मुख्य वजह बैक्टीरिया पर पूरी तरह से रोक लगाना है. ठंडा तापमान हानिकारक (Microorganisms) और बैक्टीरिया की
ग्रोथ को पूरी तरह से कम कर देता है. जिससे उत्पादों के खराब होने की प्रक्रिया बेहद ही धीमी हो जाती है इतना ही नहीं साथ-साथ उनकी शेल्फ लाइफ (Shelf Life) भी बढ़ जाती है. तो वहीं दूसरी तरफ कम तापमान उत्पादों के स्वाद, बनावट और पोषण मूल्य को बनाए रखने में काफी मदद भी करता है. 

कंडेंसर लाइनों को दीवार के पास रखने की वजह:

रेफ्रिजरेशन केसों की कंडेंसर लाइनों को स्टोर की दीवारों के पास या बाहरी किनारों पर रखना कई कारणों से आर्थिक (Cost-effective) और कुशल (Efficient) होता है.

1. ठंडी हवा का संरक्षण:

ठंडी हवा गर्म हवा की तुलना में अधिक घनी (Denser) होती है. जिस वजह से जब रेफ्रिजरेशन केस का दरवाज़ा खुलता है, तो ठंडी हवा नीचे की तरफ रहती है और बाहर निकलने के बजाय केस के अंदर  ही बरकरार रहती है. 

2. बिजली की लागत में कमी:

कंडेंसर लाइनें वे होती हैं जो रेफ्रिजरेशन प्रक्रिया के दौरान गर्मी को बाहर निकालने में मदद करती है. जब ये लाइनें दीवारों के पास होती हैं, तो गर्म हवा को आसानी से वेंटिलेशन सिस्टम या स्टोर के पीछे के हिस्से में निकाला जा सकता है. अगर कंडेंसर लाइनों को स्टोर के अंदर, गर्म गलियारों के बीच रखा जाए, तो उन्हें गर्मी निकालने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत आसानी से बढ़ भी सकती है. लेकिन, दीवार के पास रखने से बिजली की लागत घट जाती है. 

3. सुविधा और रखरखाव के तरीके:

कंडेंसर लाइनों के पास अक्सर पाइपिंग और वेंटिलेशन एक्सेस की आवश्यकता होती है. लेकिन, दीवार के पास होने से रखरखाव के लिए पहुंच आसान हो जाती है, जो लंबी अवधि में सस्ता पड़ता है. इसलिए डेयरी और मीट उत्पादों के लिए यह स्टोरेज व्यवस्था उत्पादों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करता है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026