Parenting Tips: मां-बाप की एक आदत बच्चों की सोच को कर सकती है खराब, पेरेंटिग कोच ने किया अलर्ट

Parenting Tips in Hindi: बच्चों को बचपन से शरीर की गोपनीयता और सीमाओं की समझ देना जरूरी है. उनके सामने कपड़े बदलने से बचें. सही समय पर आसान भाषा में समझाने से बच्चों की सुरक्षा और समझ दोनों मजबूत होती हैं.

Published by sanskritij jaipuria

Parenting Tips: जब बच्चा छोटा होता है, तो माता-पिता उसे चलना, बोलना और अच्छे व्यवहार सिखाते हैं. लेकिन एक बहुत जरूरी बात, शरीर की समझ और गोपनीयता, अक्सर छूट जाती है. ये सोचकर कि बच्चा अभी छोटा है, कई माता-पिता इस विषय पर बात नहीं करते.

छह साल से कम उम्र के बच्चे अभी सीख ही रहे होते हैं कि क्या सही है और क्या गलत. वे जो देखते हैं, उसी से सीखते हैं. अगर वे रोज अपने माता-पिता को उनके सामने कपड़े बदलते हुए देखते हैं, तो उन्हें ये समझ नहीं आता कि शरीर की निजी सीमा क्या होती है.

माता-पिता के सामने कपड़े बदलना क्यों ठीक नहीं

पेरेंटिंग एक्सपर्ट का कहना है कि बच्चों के सामने कपड़े बदलने से बच्चे को ये लग सकता है कि शरीर की कोई प्राइवसी नहीं होती. इससे बच्चे को ये फर्क समझने में दिक्कत हो सकती है कि कौन-सी चीज पर्सनल है और कौन-सी नहीं.

जब बच्चे को सिखाया जाता है कि हर इंसान को अपनी निजी जगह का हक है, तो वो अपने शरीर का सम्मान करना सीखता है. साथ ही वो दूसरों के शरीर के बारे में भी सही सोच बनाता है.

बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी बात

बच्चों को शरीर की सीमाएं सिखाना उनकी सुरक्षा के लिए भी जरूरी है. जब बच्चा जानता है कि शरीर के कुछ हिस्से पर्सनल होते हैं, तो वो गलत छूने या गलत व्यवहार को जल्दी समझ सकता है और किसी बड़े को बता सकता है.

माता-पिता को चाहिए कि वे कपड़े बदलने और नहाने जैसी बातें बच्चों से दूर, अपनी पर्सनल जगह पर करें. इससे बच्चा खुद-ब-खुद समझने लगता है कि हर किसी की अपनी सीमा होती है.

Related Post

A post shared by Dr. Anuradha HS | Pediatrician & ParentingCoach. (@dranuradhahs)

बच्चों से कैसे बात करें

बच्चों से इस विषय पर बात करते समय डराने या डांटने की जरूरत नहीं है. सरल शब्दों में उन्हें बताएं कि शरीर के कुछ हिस्से निजी होते हैं और बिना अनुमति किसी को छूने की इजाजत नहीं होती.

कई माता-पिता इस विषय पर बात करने में झिझकते हैं. लेकिन ये कोई गलत या शर्म की बात नहीं है. ये बच्चों को सेफ और समझदार बनाने की दिशा में एक जरूरी कदम है.

बचपन की सीख

जो बातें बच्चे बचपन में सीखते हैं, वही आगे चलकर उनकी आदत बनती हैं. अगर उन्हें सही समय पर गोपनीयता और सीमाओं की समझ दी जाए, तो वे बड़े होकर ज्यादा सतर्क और अच्छे इंसान बनते हैं.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

अब सड़क पर कुत्ता घुमाया तो भरना पड़ेगा जुर्माना! नगर निगम का बड़ा फैसला

Dog walking ban: नगर निगम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अब अपने पालतू कुत्ते को…

April 15, 2026

IPL का ग्लोबल गेम प्लान—अब ऑस्ट्रेलिया में भी बजेगा डंका! समझें क्या है BCCI का प्लान

Indian Premier League: इस पहल को एडिलेड ओवल के डिपार्टमेंट जेमी ब्रिग्स और साउथ ऑस्ट्रेलियन…

April 15, 2026

CBSE 10th Result 2026: 500 में 500… गुरुग्राम के तनय श्रीवास्तव ने रचा इतिहास; CBSE 10वीं में किया कमाल

CBSE Class 10 results 2026: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में…

April 15, 2026

एयरपोर्ट जैसी एंट्री, हाईटेक सुविधाएं…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Delhi Railway Project: इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड…

April 15, 2026

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Shaista and Atique ahmed: हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी और ज़ैनबफरार…

April 15, 2026

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में…

April 15, 2026