Jamun Seed Powder Benefits: जामुन भारत के सबसे पसंदीदा फलों में से एक है। लोग को इसका खट्टा-मीठा स्वाद काफी ज्यादा पसंद है। यह फल स्वाद और ताजगी के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर है। गर्मियों में जामुन में नमक डालकर खाने से खूब मजा आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फल के साथ-साथ इसके बीज भी कमाल के हैं। हममें से ज्यादातर लोग इन बीज को बेकार समझ कर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इनका क्या उपयोग हो सकता है।
कैसे बनाएं जामून के बीज का पाउडर?
बता दें कि जामून के बीजों का पाउडर बनाकर इसका सेवन किया जाता है। यह पाउडर शरीर को कई लाभ देता है। साथ ही कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले बीज को अच्छे से धो लें। इसके बाद इन्हें लगभग 5 दिनों तक धूप में अच्छी तरह से सुखा लें। जब तक यह पूरी तरह से सूख नहीं जाता तब तक इसे सुखाएं। इसके बाद इन्हें हल्की आंच पर भून लें। फिर इसे बारीकी से पीस लें और डीब्बे में भरकर रख दें। इस पाउडर का इस्तेमाल दूध या फिर पानी में डालकर कर सकते हैं। या फिर आप इसका स्मूदी या जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
- ब्लड शुगर पर नियंत्रण- बीज का पाउडर डायबिटीज मरीजों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। क्योंकि यह इंसुलिन के लेवल को कंट्रोल करता है।
- मोटापा को घटाने में मददगार– अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आप जामुन के बीज का पाउडर दूध या पानी में डालकर पी सकते हैं।
- इम्यूनिटी होती है मजबूत – इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- स्किन– जामुन के बीज का पाउडर स्किन के लिए भी लाभदायक साबित होता है। इससे फुंसियों और दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है।
Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।