Home > लाइफस्टाइल > सफेद बालों को कहें अलविदा, बालों को नेचुरली काला करने का रामबाण इलाज, आजमाकर देख लीजिए ये कमाल

सफेद बालों को कहें अलविदा, बालों को नेचुरली काला करने का रामबाण इलाज, आजमाकर देख लीजिए ये कमाल

White Hair Home Remedies: अगर आप भी बालों के असमय सफेद होने से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह सफेद बालों को घर पर काला किया जा सकता है.

By: Preeti Rajput | Last Updated: July 3, 2025 3:54:16 PM IST



White Hair Home Remedies: हर कोई काले, लंबे और घने बाल चाहता है। लेकिन आजकल  बिगड़ी लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र में ही बाद सफेद होने लगते हैं। इसका कारण तनाव, पोषण की कमी, हार्मोनल असंतुलन या जेनेटिक भी हो सकता है। आजकल अधिकतर लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। खासकर की महिलाएं इस समस्या का सामना कर रही है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप  कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इनकी मदद से नेचुरल तरीके से बालों को दोबारा काला किया जा सकता है। 

सफेद बालों से पाएं निजात 

करी पत्ते बालों को बड़ी आसानी से काला कर सकते हैं। क्योंकि यह औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसके लिए करी पत्ते को नारियल के तेल में तब तक गर्म करें, जब तक काला न हो जाए। उसके बाद इसे छानकर नियमित तौर पर स्कैल्प पर मालिश करें। नारियल तेल और नींबू भी बालों के लिए काफी फायदेमंद हैं। इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह बालों को मजबूत और चमतकार बनाते हैं। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो बालों को हेल्दी और मजबूत बनाता है। नारियल तेल और नींबू को मिलाकर अपने बालों में लगाएं। इसके 30 मिनट बाद शैंपू से धो लें। 

‘One Night Stand’ से कितना अलग है ‘One Day Stand’? आखिर दिन में क्या करते हैं Couples, जानिए ऐसी बातें जो आपने कभी नहीं सुनी होंगी!

बेहद कारगर हैं ये घरेलू उपाय 

कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में चाय का इस्तेमाल किया जाता है। इससे सफेद बाल काले भा होते हैं। एक गिलास पानी में चाय को उबालने के बाद छानकर ठंडा कर लें। इसके बाद बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगा लें। करीब 1 घंटे के बाद इसे वॉश करें। प्याज का रस भी सफेद बालों को काला बनाने में मददगार है। प्याज के रस को बालों की जड़ों तक अच्छी तरह लगाएं। फिर 30 मिनट बाद अच्छी तरह वॉश कर लें।

युवा क्यों हो रहे डायबिटीज का शिकार, दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही मरिजों की संख्या, समय रहते हो जाएं सावधान

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Advertisement