फ्रांस का वो शहर, जहां कपड़े पहनना है मना, सड़कों से बीच तक सब घूमते हैं न्यूड!

फ्रांस का Cap d’Agde दुनियाभर में अपने अनोखे नियमों के लिए मशहूर है। यहां लोग सड़क, बीच और कैफे हर जगह बिना कपड़ों के नजर आते हैं। जानिए इस न्यूड सिटी की दिलचस्प कहानी और इसके खास नियम

Published by Shraddha Pandey

क्या आपने कभी किसी ऐसे शहर के बारे में सुना है जहां कपड़े पहनना ही अजीब माना जाता हो? जी हां, फ्रांस का Cap d’Agde (कैप ड’एग्डे) दुनिया का सबसे चर्चित न्यूड टाउन है। यहां लोग सड़क पर घूमते हैं, बीच पर मस्ती करते हैं, कैफे में बैठते हैं, लेकिन कपड़ों के बिना!

करीब 2 किलोमीटर लंबे बीच के किनारे बसी यह जगह किसी सामान्य शहर से कम नहीं। यहां होटल हैं, रेस्टोरेंट हैं, बैंक और शॉपिंग मॉल हैं, यहां तक कि नाइट क्लब और मेडिकल सेंटर तक मौजूद हैं। फर्क बस इतना है कि लोग यहां बिना कपड़ों के ही अपनी जिंदगी जीते हैं।

दिन में लोग पूरे आत्मविश्वास के साथ न्यूड होकर घूमते हैं और शाम को पार्टी या ठंड की वजह से हल्के कपड़े पहन लेते हैं। यहां आकर पर्यटक खुद को आजाद और बेफिक्र महसूस करते हैं। लेकिन ध्यान रहे, यहां कुछ सख्त नियम भी हैं। बिना इजाजत फोटोग्राफी करना या किसी की प्राइवेसी भंग करना कानून के खिलाफ है।

आप भी तो नहीं कर रहे गलत समय पर Brush,जानें ब्रश करने का सही समय, दांतों की सारी दिक्कतों से मिलेगा छुटकारा

नेचुरिस्ट्स तक सीमित नहीं रही ये जगह

Related Post

दिलचस्प बात ये है कि यह जगह अब केवल नेचुरिस्ट्स तक सीमित नहीं रह गई। धीरे-धीरे यह स्विंगर्स पैराडाइज के नाम से भी मशहूर हो गई है, जिस पर कई विवाद भी खड़े हुए। इसी कारण फ्रांस की नेचुरिस्ट फेडरेशन ने इसकी आधिकारिक मान्यता भी वापस ले ली।

कब शुरू हुआ था नेचुरिस्ट कैंप

इतिहास की बात करें तो 1960 के दशक में यहां पहला नेचुरिस्ट कैंप शुरू हुआ था और 1971 में इसे आधिकारिक तौर पर न्यूड बीच घोषित कर दिया गया। तब से लेकर अब तक लाखों पर्यटक हर साल यहां पहुंचते हैं, ताकि एक बिल्कुल अलग और अनोखी लाइफस्टाइल का अनुभव कर सकें। यानी, कैप ड’एग्डे ऐसा शहर है जहां न कपड़े मायने रखते हैं, न दिखावा बस मायने रखती है आपकी आजादी और बेबाक अंदाज से जीने की हिम्मत।

सफेद रंग के ये फूलों के पत्तें इस 1 बीमारी के लिए है रामबाण, बस पानी में उबालकर पी लें ,होगा ऐसा कमाल जो कभी…

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026