Diwali 2025 पर आप भी कर रहे Fasting-Feasting की प्लानिंग? तो पहले ही जान लें इसके साइड इफेक्ट्स

Diwali Fasting-Feasting: दीवाली के दौरान उपवास और फिर भारी दावत करने की आदत शरीर के लिए खतरनाक हो सकती है. जानिए कैसे फास्टिंग और फीस्टिंग आपके शरीर में भयानक बीमारियों को जन्म देता है.

Published by Shraddha Pandey

Diwali Fasting Side Effects: दीवाली खुशियों और स्वाद का त्योहार है. घरों में मिठाइयाँ बनती हैं, नमकीन तले जाते हैं और दावतों का दौर चलता है. लेकिन, कई लोग इस दौरान पहले उपवास रखते हैं और फिर अगले ही दिन भारी-भरकम खाना खा लेते हैं. यही आदत शरीर के लिए खतरा बन सकती है.

लंबे समय तक उपवास रखने से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन हो जाता है. इससे खून गाढ़ा होने लगता है और उसमें थक्का (क्लॉट) बनने का खतरा बढ़ जाता है. जब इसके बाद अचानक तला-भुना या बहुत मीठा खाना खाया जाता है. तो ब्लड शुगर और फैट दोनों बढ़ जाते हैं. ये अचानक बदलाव दिल और ब्लड प्रेशर पर असर डालते हैं. कभी-कभी स्ट्रोक या हार्ट अटैक जैसी दिक्कतें भी पैदा कर सकते हैं।.

त्योहार की भाग-दौड़ और तनाव भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं. घर सजाना, खरीदारी, पकवान बनाना- ये सब चीजें शारीरिक और मानसिक थकान बढ़ाती हैं. अगर इसी बीच खानपान में लापरवाही हो जाए तो शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.

कैसे रखें खुद को फिट और सुरक्षित:

• पानी खूब पिएं: फास्टिंग के दौरान शरीर में पानी की कमी न होने दें. नारियल पानी, सूप या नींबू पानी फायदेमंद होता है.

• तनाव कम करें: थोड़ा आराम करें, टहलें या मेडिटेशन करें ताकि शरीर और मन शांत रहे.

• भोजन धीरे-धीरे करें: उपवास तोड़ते ही भारी खाना न खाएं. हल्के और आसानी से पचने वाले भोजन से शुरुआत करें.

अगर आपको पहले से दिल, ब्लड प्रेशर या शुगर की दिक्कत है, तो इस समय खास ध्यान दें. त्योहार की असली खुशी तभी है जब आप खुद भी स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करें, इसलिए दीवाली का मज़ा लें, लेकिन समझदारी के साथ.

Shraddha Pandey

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026