दीवाली पर तला-भुना खाकर हो गई है जलन? जानिए फटाफट राहत के घरेलू उपाय!

दीवाली पर तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से अक्सर एसिडिटी, गैस और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो जाती हैं इन्हें नजरअंदाज न करें, कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप तुरंत राहत पा सकते हैं और पेट को हल्का व आरामदायक महसूस करा सकते हैं.

Published by Anuradha Kashyap

Home Remedies for Acid Reflux: दीवाली का त्योहार खुशियों, मिठाइयों और स्वादिष्ट व्यंजनों से भरा होता है, घर-घर पर पकवानों की महक और दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ मिलकर खाने का मज़ा कुछ अलग ही होता है लेकिन अक्सर यही स्वादिष्ट तले-भुने व्यंजन पेट की परेशानी बढ़ा देते हैं. ज़्यादा तेल-मसाले और मीठा खाने से एसिडिटी, जलन और भारीपन महसूस होना आम बात है, अगर आप भी इस दीवाली ऐसे ही अनकम्फर्टेबले महसूस कर रहे हैं, तो चिंता न करें,कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप कुछ ही मिनटों में पेट की जलन और गैस से राहत पा सकते हैं.

ठंडा दूध – पेट की जलन का तुरंत इलाज

एसिडिटी की परेशानी में सबसे आसान और असरदार उपाय है ठंडा दूध, दूध में मौजूद कैल्शियम पेट में बनने वाले एसिड को संतुलित करता है और जलन को शांत करता है. अगर आपको छाती या गले में जलन महसूस हो रही है, तो एक गिलास ठंडा दूध बिना चीनी के धीरे-धीरे पिएं, यह न सिर्फ एसिड को कम करेगा, बल्कि पेट को ठंडक भी देगा.

सौंफ और मिश्री – पाचन का बेहतरीन कॉम्बो

दीवाली के खाने में मसाले और तेल की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे पेट भारी और गैस से भरा हुआ महसूस होता है. ऐसे में सौंफ और मिश्री चबाना बहुत फायदेमंद होता है, सौंफ में मौजूद नेचुरल तेल पाचन को बेहतर बनाते हैं और एसिड को कम करते हैं.

नारियल पानी – शरीर को ठंडक और एसिड से राहत

अगर एसिडिटी बार-बार परेशान कर रही है, तो नारियल पानी पीना सबसे आसान और असरदार उपाय है, इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में एसिड-बेस बैलेंस बनाए रखते हैं और पेट की जलन को कम करते हैं. नारियल पानी हल्का, पाचक और प्राकृतिक एंटी-एसिड की तरह काम करता है, दिन में दो बार नारियल पानी पीने से न सिर्फ एसिडिटी में राहत मिलती है, बल्कि शरीर हाइड्रेट भी रहता है.

अजवाइन और काला नमक – गैस और भारीपन का घरेलू इलाज

त्योहारों में ज़्यादा खाना, खासकर तला-भुना, पाचन को कमजोर कर देता है, ऐसे में अजवाइन और काला नमक का कॉम्बिनेशन पेट के लिए वरदान साबित हो सकता है. एक चम्मच अजवाइन में थोड़ा सा काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लें, यह मिश्रण गैस निकालने में मदद करता है और पेट के दर्द व जलन को तुरंत शांत करता है.

नींबू और गुनगुना पानी – पेट को डिटॉक्स करने का आसान तरीका

अगर आपने दीवाली में ज़्यादा तला-भुना और मिठाइयां खा ली हैं, तो अगली सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना शुरू करें. नींबू में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पेट के एसिड को संतुलित करते हैं और शरीर से टॉक्सिन निकालते हैं, गुनगुना पानी पाचन तंत्र को एक्टिव करता है, जिससे पेट हल्का और साफ महसूस होता है.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है

Anuradha Kashyap

Recent Posts

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026

Raebareli Crime: गांव में दरिंदगी की कोशिश, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार

Gurubakshganj Attempted Assault: मामला 25 मार्च की रात का है. सराय डिगोसा निवासी विपिन उर्फ…

April 20, 2026

NH-19 बना मौत का हाईवे, हादसों का सिलसिला जारी, 5 दिन में पांच लोगों की गई जान

NH-19 accidents Mathura: मथुरा के एनएच-19 पर 5 दिन में 4 बड़े हादसे, 5 लोगों…

April 20, 2026

Bareilly DM order: जनता दर्शन में ढिलाई नहीं चलेगी, अधिकारियों पर कसा शिकंजा, 48 घंटे में शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य

Bareilly DM order: बरेली में जनता दर्शन की शिकायतों का 48 घंटे में निस्तारण अनिवार्य…

April 20, 2026