कम उम्र में सफेद बालों से परेशान? ये चायपत्ती का नुस्खा कर देगा कमाल

White Hair Remedy: ब्लैक टी से सफेद बालों को काला करने का आसान उपाय कभी सोचा है। जानें चाय पत्ती से हेयर रिंस बनाने की विधि, फायदे और सावधानियां। साथ ही, हम आपको इसके प्राकृतिक घरेलू नुस्खे के बारे में भी बताएंगे।

Published by Shraddha Pandey

आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगे हैं। ऐसे में ज्यादातर लोगों को मजबूरन डाई और केमिकल वाले हेयर कलर का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि रसोई में मौजूद एक ऐसा आएटम है जो आपको किसी कैमिकल के इस्तेमाल के बिना ही काला बाल दे देगा। जी हां, काली चाय यानी ब्लैक टी। अक्सर लोग इसे पीने के लिए उपयोग करते हैं, लेकिन ये आपके बालों के लिए बेहद चमत्कारी साबित हो सकता है। इससे भी बालों को काला और चमकदार बनाया जा सकता है?

ब्लैक टी में प्राकृतिक रंगत (टैनिन) पाई जाती है। ये बालों को गहरा और काला करने में मदद करती है। यही वजह है कि बहुत से लोग इसका इस्तेमाल सफेद बालों को ढकने के लिए करते हैं।

ब्लैक टी इस्तेमाल करने का तरीका

इसका तरीका भी बेहद आसान है। सबसे पहले 3 से 4 चम्मच चायपत्ती या 3-4 टी बैग्स को पानी में उबालें और उसे ठंडा होने दें। अब इस गाढ़ी चाय को बालों पर अच्छी तरह लगाएं। 20 से 30 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल करने पर सफेद बाल धीरे-धीरे गहरे और काले नजर आने लगते हैं।

गुच्छे-गुच्छे भर गिर रहे हैं बाल, बालों का झड़ना करना चाहते है कम तो डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड,15 दिनों में ही दिखेंगे कमाल…

Related Post

एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन से भरपूर

ब्लैक टी बालों के लिए सिर्फ रंग ही नहीं देती, बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन बालों की जड़ों को मजबूत भी बनाते हैं। इससे बालों में टूटना कम होता है और प्राकृतिक चमक आती है। हालांकि, ध्यान रखने वाली बात यह है कि ये असर स्थायी नहीं है। इसका रंग कुछ समय बाद धुल सकता है, इसलिए इसे नियमित रूप से करना जरूरी है। साथ ही, अगर किसी को स्किन एलर्जी या बालों से जुड़ी कोई दिक्कत है, तो इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

BP कंट्रोल करना है तो अपनाएं ये जापानी ट्रिक,हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होगी कुछ ही दिनों में दूर

बता दें कि काली चाय एक आसान, सस्ती और बिना केमिकल वाली घरेलू रेमेडी है, जो सफेद बालों को अस्थायी रूप से काला करने में मदद कर सकती है। यह उपाय प्राकृतिक होने के साथ-साथ सुरक्षित माना जाता है।

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

WPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतते ही टीम का हर खिलाड़ी बन जाएगा करोड़पति, जानें इनामी राशि

WPL 2026 Prize Money: WPL 2026 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच वडोदरा…

February 5, 2026

क्या वाकई फैट बर्नर है कॉफ़ी? लोगों की कन्फ्यूजन पर एक्सपर्ट्स ने दी साफ राय

Benefits Of Coffee: सोशल मीडिया पर आजकल 7 सेकंड कॉफी ट्रिक और इस दावे की…

February 5, 2026

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में Dr. Cancer पहल का लोगो लॉन्च किया

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), फरवरी 05: उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में ‘Dr. Cancer’पहल के आधिकारिक लोगो का लोकार्पण किया।इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, सामाजिक प्रतिनिधि और आयोजन से संबंधित टीम मौजूद रही। लोगो लॉन्च के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान (Early Detection), जन–जागरूकता और मरीजों को सहयोग स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं हैं।उन्होंने पहल से जुड़ी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समुदाय स्तर पर जागरूकता और सपोर्ट सिस्टम मजबूत होता है। इस पहल के संबंध में‘Dr. Cancer’ और संवेदना होम्योपैथिक क्लिनिक के निदेशक डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कैंसर जागरूकता, स्क्रीनिंग/रिफरल मार्गदर्शन, तथा मरीजों की गुणवत्ता–जीवन (Quality of Life) बेहतर करने के लिए सपोर्टिव केयर से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाना है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी मरीज के लिए उपचार निर्णय योग्य चिकित्सकों की सलाह और स्थापित मेडिकल प्रोटोकॉल केअनुसार ही होने चाहिए।…

February 5, 2026

DSSSB PRT Admit Card 2026 Release Time: कब रिलीज होगा DSSSB PRT का एडमिट कार्ड, जान लें एग्जाम पैटर्न

DSSSB PRT Admit Card 2026 Release Time: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) जल्द ही…

February 5, 2026