Home > लाइफस्टाइल > ये 4 लोग बेल का शरबत पीने से पहले हजार बार सोचें, हो सकता है भारी नुकसान

ये 4 लोग बेल का शरबत पीने से पहले हजार बार सोचें, हो सकता है भारी नुकसान

Bel Juice Side Effects: गर्मी के मौसम में जब आपको गर्मी लगती है तो गला सूख जाता है, ऐसे में आपको कुछ ऐसा पीने का मन करता है जो गले को ठंडक पहुंचाए। ऐसे में लोग बेल के जूस का खूब सेवन करते हैं।

By: Ankit Patel | Published: June 26, 2025 10:15:44 PM IST



Bel Juice Side Effects: गर्मी के मौसम में जब आपको गर्मी लगती है तो गला सूख जाता है, ऐसे में आपको कुछ ऐसा पीने का मन करता है जो गले को ठंडक पहुंचाए। ऐसे में लोग बेल के जूस का खूब सेवन करते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए बेल का जूस नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए जानते हैं किन 4 लोगों को बेल का जूस भूलकर भी नहीं पीना चाहिए।

डायबिटीज मरीज

बेल का जूस मीठा होता है। इसलिए इसका अधिक सेवन शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

कब्ज

बेल के जूस का सेवन पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन जिन लोगों को पहले से ही अपच, कब्ज जैसी पेट संबंधी समस्याएं हैं, उनके लिए इसका सेवन इस समस्या को बढ़ा सकता है।

थायराइड

जो लोग थायरॉइड की समस्या से जूझ रहे हैं या इसके लिए दवा ले रहे हैं, उन्हें भी बेल के जूस का सेवन करने से बचना चाहिए। थायराइड वालों के लिए बेल का शरबत सही नहीं है।

सर्जरी

जिन लोगों की किसी तरह की सर्जरी हुई है या होने वाली है, उन्हें भी बेल के जूस का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसे लोगों को यह शरबत नुकसान पहुंचा सकता है।

Advertisement