Categories: झारखंड

Ranchi News: दुमका में सनसनीखेज़ वारदात, शराब पीने गए शख्स की जीभ काटी, दो महिलाएं हिरासत में

Ranchi News: झारखंड के दुमका जिले से एक अजीबोगरीब और सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लताकांदर गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति लालटू शेख की जीभ काट दी गई।

Published by Mohammad Nematullah

मनीष मेहता की रिपोर्ट, Ranchi News: झारखंड के दुमका जिले से एक अजीबोगरीब और सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लताकांदर गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति लालटू शेख की जीभ काट दी गई। आरोप है कि यह करतूत एक महिला और कुछ ग्रामीणों ने मिलकर की। घटना के बाद घायल की हालत गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शराब पीने गए थे, फिर हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, लालटू शेख बीती रात हंड़िया और देसी शराब पीने के लिए निकले थे। देर रात जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजते-खोजते परिजन कलावती मुर्मू के घर पहुंचे, जहां लालटू गंभीर हालत में मिला। उसकी जीभ कटी हुई थी और खून बह रहा था। घायल लालटू ने इशारे में बताया कि उसकी जीभ इसी घर में काटी गई है और इसमें कई लोगों का हाथ है। परिजनों का कहना है कि कलावती मुर्मू के घर और आसपास खून के धब्बे मिले, जिससे शक और गहरा गया।

Mumbai: आज़ाद मैदान में धरना समाप्त होने के बाद स्थिति सामान्य करने हेतु सफाई अभियान पूरा

ग्रामीणों ने महिला को पेड़ से बांधा

घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सुबह ग्रामीणों ने गुस्से में कलावती मुर्मू को पकड़ लिया और उसे खजूर के पेड़ से बांध दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया। पुलिस ने कलावती मुर्मू और मीनू मोहली नामक दूसरी महिला को हिरासत में लेकर थाने लाया है। आरोप है कि मीनू मोहली भी इस घटना में शामिल हो सकती है। लताकांदर गांव के ग्राम प्रधान सनत टुडू भी थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि कलावती मुर्मू का स्वभाव हिंसक है और पहले भी वह गांव में लोगों को नुकसान पहुंचा चुकी है। फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। यह घटना न सिर्फ गांव बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

GST Council meeting 2025: कुल 33 जीवन रक्षक दवाओं पर अब नहीं लगेगा कोई टैक्स, किसानों के लिए भी बड़ी खुशखबरी!

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Odisha Hospital Fire: ओडिशा में दर्दनाक हादसा! अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 मरीजों के मरने की आशंका

Odisha Hospital Fire: सुबह-सुबह ओडिशा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही…

March 16, 2026

Delhi Weather: सर्द हवाएं और बारिश की आहट! इस हफ्ते कुछ ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम, IMD अलर्ट

Delhi Ka Mausam: जहां कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली गर्मी में तप रही थी. वहीँ…

March 16, 2026