Categories: झारखंड

Ranchi News: गिरिडीह स्टील प्लांट हादसा, मजदूर की मौत, मुआवजे को लेकर फैक्ट्री गेट पर बवाल

झारखंड के गिरिडीह में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद स्थित शिवम आयरन एंड स्टील प्लांट में काम करने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री गेट पर बवाल मच गया।

Published by Mohammad Nematullah

मनीष मेहता की रिपोर्ट, Ranchi News: झारखंड के गिरिडीह में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद स्थित शिवम आयरन एंड स्टील प्लांट में काम करने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री गेट पर बवाल मच गया। गुस्साए लोगों ने शव रखकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, शिवम आयरन एंड स्टील प्लांट के ओपनकास्ट यूनिट में मजदूर मुकेश कुमार वर्मा उर्फ लालू काम कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने आनन-फानन में उन्हें बोकारो ले जाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। मुकेश की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। लेकिन इसके साथ ही गुस्सा भी फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण फैक्ट्री पहुंचे और शव को मेन गेट के सामने रखकर सड़क जाम कर दिया।

Related Post

मांग क्या है?

गांववालों का कहना है कि जब तक मृतक परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी की गारंटी नहीं दी जाएगी, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। भीड़ ने साफ कर दिया है कि फैक्ट्री प्रबंधन को जिम्मेदारी लेनी होगी। हादसे की खबर मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल फैक्ट्री प्रबंधन और मृतक परिवार के बीच वार्ता जारी है। पुलिस ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग अपने मांगों पर अड़े हुए हैं स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जाती है। आए दिन हादसे हो रहे हैं और प्रबंधन चुप्पी साध लेता है। अब देखना होगा कि क्या इस बार पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा और सुरक्षा इंतजाम सख्त होंगे या मामला एक बार फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

VP चुनाव से पहले Lalu Prasad से मुलाकात कर घिरे बी सुदर्शन रेड्डी, BJP ने बोला तीखा हमला

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026