Categories: झारखंड

Ranchi Nagar Nigam Result 2026 : रांची नगर निगम चुनाव में किसे मिली जीत और किसे हार, देखें लिस्ट

Ranchi Nagar Nigam Result 2026 : रांची नगर निगम में मतगणना पूरी होने के बाद 11 मेयर प्रत्याशियों और 360 पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा.

Published by JP Yadav

Ranchi Nagar Nigam Result 2026 : रांची और धनबाद समेत झारखंड के कुल 48 निकायों के लिए शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) को सुबह से ही मतगणना जारी है. इन 48 निकायों के लिए 23 फरवरी को मतदान हुआ था. मतदान बैलेट पेपर के जरिये हुआ था, इसलिए पूरी तरह से नतीजे आने में सुबह तक का समय लग जाएगा. इस बीच  रांची नगर निगम पर लोगों की खास नजरें हैं, क्योंकि यहां पर मेयर और पार्षद पदों के लिए टक्कर का मुकाबला हुआ है. रांची नगर निगम में मतगणना पांच राउंड में पूरी की जाएगी. इसके लिए कुल 225 टेबल लगाई गई हैं. रांची नगर निगम चुनाव में 11 मेयर प्रत्याशियों और 360 पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा. 

रांची नगर निगम चुनाव : भाजपा समर्थित मेयर उम्मीदवार ने बनाई बढ़त

रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना कुछ दिक्कतों के चलते करीब डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई. मतगणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी समर्थित महापौर उम्मीदवार रोशनी खलखो ने मजबूत बढ़त बना ली है. अब तक गिनती में रोशनी खलखो करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रही हैं. रोशनी खलखो का चुनाव चिह्न ‘बिस्कुट छाप’ है. वहीं, उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी रमा खलखो और सुजीत कुजूर अब तक के रुझानों में उनसे काफी पीछे चल रहे हैं.

रांची नगर निकाय चुनाव में किसकी-किसकी हुई जीत

नकुल तिर्की: वार्ड 1 
सविता कच्छप : वार्ड 2  
मीनू देवी : वार्ड 7   
गीता कुमारी: वार्ड 19  
सुनील यादव : वार्ड 20  
सुषमा राज : वार्ड 25  
प्रदीप कुमार : वार्ड 26  
नीरज कुमार : वार्ड 31 
परमेश्वर सिंह : वार्ड 37  
अवधेश ठाकुर: वार्ड 38 – 
अमित मिंज : वार्ड 48  
जमीला खातून: वार्ड 49  

जामताड़ा नगर पंचायत में कौन-कौन जीता

विजय रावत: वार्ड-1  

ज्योत्सना देवी: वार्ड-2 

उत्तम रवानी: वार्ड-3 

 अजय सिंह: वार्ड-4 

किरण देवी: वार्ड-5 

संगीता दास: वार्ड-6

अशोक साव: वार्ड-7 

हरनाद गान: वार्ड-8

यह भी पढ़ें: Jharkhand Nikay Chunav 2026 Result : झारखंड के 48 निकाय चुनाव परिणाम में BJP-कांग्रेस या JMM, कौन मार रहा बाजी?

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Gold Price Today 15 april 2026: आज कितना महंगा हुआ सोना, इंटरनेशनल संकेतों से बढ़े दाम, जानें ताजा भाव

Gold Price Today 15 april 2026: सोने की कीमतों में हल्की तेजी और चांदी में…

April 15, 2026

Noida violence: नोएडा हिंसा पर सख्त एक्शन, 400 अरेस्ट, 36 पॉइंट्स पर अलर्ट, 6000 जवान तैनात

Noida violence: नोएडा हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 400 से ज्यादा…

April 15, 2026

Weather Today April 15 2026: अप्रैल में ही तपने लगा यूपी, कई जिलों में 41°C के पार तापमान, IMD का अलर्ट

Weather Today April 15 2026: उत्तर प्रदेश में अप्रैल में ही भीषण गर्मी का असर…

April 15, 2026

चिल्लर के नाम पर खेल! भिखारियों के साथ हुई ठगी; नकली नोट देकर उड़ाए हजारों

Kubreshwar Dham Beggars Cheated: घटना मंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक…

April 14, 2026