Categories: झारखंड

BIT Mesra: हॉस्टल के बाहर MBA छात्रा से छेड़छाड़, ब्लेड से हमला, छात्रों का देर रात तक प्रदर्शन

BIT Mesra:  रांची के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान BIT Mesra में बुधवार देर शाम एक MBA छात्रा के साथ सनसनीखेज वारदात हुई। हॉस्टल से बाहर निकली छात्रा से छेड़छाड़ की गई और विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Published by Mohammad Nematullah

मनीष मेहता की रिपोर्ट, BIT Mesra:  रांची के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान BIT Mesra में बुधवार देर शाम एक MBA छात्रा के साथ सनसनीखेज वारदात हुई। हॉस्टल से बाहर निकली छात्रा से छेड़छाड़ की गई और विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

देर रात तक छात्रों का हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही BIT Mesra कैंपस में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इकट्ठा हुए और देर रात तक प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहे। छात्रों ने मांग की कि हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाया जाए। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल और कैंपस के बाहर इस तरह की घटनाएं पहली बार नहीं हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रबंधन ने सुरक्षा इंतज़ाम को लेकर लापरवाही दिखाई। छात्रों ने अतिरिक्त गार्ड तैनात करने और हॉस्टल परिसर में सुरक्षा गश्ती बढ़ाने की मांग उठाई।

फ्रिज नहीं, गर्लफ्रेंड के टुकड़े रखने के लिए किया इस चीज का इस्तेमाल! कसाई बना UP का पूर्व प्रधान, खेला ऐसा खुनी खेल, जानकर कांप…

प्रबंधन का आश्वासन

घटना के बाद छात्रों ने संस्थान के प्रबंधन से मुलाकात की और अपनी समस्याएं रखीं। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि छात्र-छात्राओं की सभी चिंताओं का समाधान किया जाएगा और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल BIT Mesra कैंपस में इस घटना को लेकर गुस्से और दहशत का माहौल है।

Rahul-Tejashwi की वोटर अधिकार यात्रा को चुनौती देने बिहार आ रहे PM Modi, भरेंगे ऐसी हुंकार, चारों खाने चित हो जाएगा इंडिया ब्लॉक

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Holi 2026 Date: साल 2026 में होली कब है, जानें होली की सही डेट और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Holi 2026 Date: हिंदू धर्म का दूसरा प्रमुख पर्व है होली. होली हर साल फाल्गुन…

February 2, 2026

Astrology: इन राशि वालों को पहनना चाहिए चांदी का कड़ा, जानें इसके नियम

Astrology: चांदी का कड़ा पहनना बहुत शुभ और लाभकारी होता है. यह कड़ा किन राशि…

February 2, 2026

Shab-e-Barat 2026: 3 या 4 फरवरी! भारत में कब मनाई जाएगी शब-ए-बारात? यहां जानें सही तारीख

Shab-e-Barat 2026 Date: इस साल शब-ए-बारात मंगलवार शाम, 3 फरवरी से बुधवार शाम, 4 फरवरी…

February 2, 2026