Categories: देश

Shamli Crime News: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने भाई और प्रेमी के साथ मिलकर कराई युवक की हत्या, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

एसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Published by Swarnim Suprakash

वरुण पंवार की रिपोर्ट

Shamli Crime News: शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र में कांधला मार्ग स्थित बाग में असलम (32) की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और साले को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी व भाई के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छूरा और घटना में प्रयुक्त टैंपो बरामद किया है।

Air India News: Trump टैरिफ के बीच एयर इंडिया का बड़ा कदम, दिल्ली से वाशिंगटन तक फ्लाइट सेवाएं 1 सितंबर से की बंद…जाने एयरलाइन ने…

Related Post

गला रेतकर की थी हत्या

रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे कांधला मार्ग पर स्थित नसीम कुरैशी के आम के बाग में सड़क किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ कैराना श्याम सिंह पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की छूरे से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस को मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। युवक के पिता आबिद ने शव की पहचान अपने पुत्र असलम निवासी मोहल्ला खैल खालापार के रूप में की। पिता की तरफ से कैराना कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया। आबिद ने बताया कि असलम कांधला में कैराना बस स्टैंड के निकट इरफान की बिरयाना की दुकान पर नौकरी करता था। वह शनिवार शाम चार बजे घर से गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा था। एसपी ने इस घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया था।

बाग में पड़ा मिला शव

एसपी रामसेवक गौतम ने देर रात पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि इस घटना में मृतक की पत्नी आसमीन, उसके प्रेमी इंतजार निवासी मोहल्ला ईदगाह के पास कांधला और साला हारुन निवासी गांव फतेहपुर पुट्टी थाना बिनौली जनपद बागपत को गिरफ्तार किया गया है। एसपी के मुताबिक असलम को अपनी पत्नी व इंतजार के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी, जिसका वह विरोध करता था। असलम द्वारा प्रेम विवाह करने को लेकर असलम से क्षुब्ध रहता था। तीनों ने मिलकर असलम की हत्या की योजना बनाई और टैंपो से बाग में ले जाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी हत्या के षड़यंत्र में शामिल रही है। एसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Nitish Kumar: बिहार चुनाव से पहले सुपर एक्टिव हुए CM Nitish, जनता के सामने रखा कामों का पुलिंदा, क्या फिर मिलेगी मुख्यमंत्री की कुर्सी?

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

पाकिस्तान के इस सिंगर का 40 साल पुराना गाना फिल्म ‘धुरंधर’ में हुआ इस्तेमाल, मिली थी मोटी रकम

Dhurandhar: धुरंधर 2 से पहले बड़ा खुलासा हसन जाहांगीर के 40 साल पुराने गाने ‘हवा…

March 17, 2026

Navodaya Class 6 Result 2026: नवोदय कक्षा 6 का रिजल्ट आउट, मिनटों में ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Navodaya Result 2026: NVS ने नतीजे देखने की प्रक्रिया को सभी उम्मीदवारों के लिए आसान…

March 17, 2026

LPG e-KYC का झंझट खत्म,अब सिर्फ इन लोगों को कराना होगा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन; सरकार ने बदला नियम

LPG eKYC Update: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में LPG उपभोक्ताओं के…

March 17, 2026

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में धूमावती माता की पूजा क्यों मानी जाती है खास? जानें इसका महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के दौरान माता धूमावती की पूजा की जाती है. नवरात्रि…

March 17, 2026

Salman Khan: भाईजान की फिल्म मातृभूमि का गाना ‘चांद देख लेना’ का टीजर हुआ आउट, फैंस हुए दीवाने

Salman Khan Movie Maatrubhumi Song: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का रोमांटिक गाना चांद देख…

March 17, 2026