Home > देश > Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर ऐतिहासिक वोटिंग, पक्ष में पड़े 278 वोट, विरोध में पड़े 211

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर ऐतिहासिक वोटिंग, पक्ष में पड़े 278 वोट, विरोध में पड़े 211

Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने मतदान का प्रस्ताव रखा है. कुल 489 सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा लिया. बिल के पक्ष में 278 वोट पड़े, वहीं विरोध में 211 वोट डाले गए.

By: Preeti Rajput | Published: April 17, 2026 8:02:13 PM IST



Women Reservation Bill: बजट सत्र का विस्तार करते हुए सरकार ने तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया है. इस सत्र की शुरूआत 16 अप्रैल गुरूवार को हुई थी. इस सत्र में  संविधान (131वां) संशोधन विधेयक, परिसीमन विधेयक 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किए गए हैं. जिनपर मतदान होना था. 

महिला आरक्षण विधेयक पर हुआ मतदान 

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने मतदान का प्रस्ताव रखा है. कुल 489 सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा लिया. बिल के पक्ष में 278 वोट पड़े, वहीं विरोध में 211 वोट डाले गए. 

खबर अपडेट की जा रही है….

Advertisement