Home > देश > Lucky Oberoi Murder: कौन थे लकी ओबरॉय? गुरुद्वारे में मत्था टेकते ही AAP नेता को उतार दिया मौत के घाट

Lucky Oberoi Murder: कौन थे लकी ओबरॉय? गुरुद्वारे में मत्था टेकते ही AAP नेता को उतार दिया मौत के घाट

Who was Lucky Oberoi: AAP नेता लकी ओबेरॉय की शुक्रवार सुबह दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. दरअसल,  यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई,

By: Heena Khan | Last Updated: February 6, 2026 12:41:46 PM IST



Who was Lucky Oberoi | AAP Leader Murder: आम आदमी पार्टी को हाल ही में एक ऐसा झटका लगा है जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था. दरअसल, जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की शुक्रवार सुबह दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. दरअसल,  यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जब 38 साल के लकी शहर के मॉडल टाउन गुरुद्वारे में मत्था टेककर बाहर आ रहे थे. इसके बाद जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा ने पुष्टि की कि ओबेरॉय को बेहोशी की हालत में एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाद में गोली लगने से लगी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई.

जानें पूरा मामला 

वहीं फिर इस हालात में ओबेरॉय को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां बाद में चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि ओबेरॉय AAP के लोकल नेता थे और जालंधर कैंट सीट के पार्टी इंचार्ज राजविंदर थियारा के करीबी माने जाते थे. ओबेरॉय फाइनेंस का काम करते थे और प्रॉपर्टी के बिजनेस से भी जुड़े थे. वह गुरु तेग बहादुर नगर के रहने वाले थे. उनकी पत्नी सिमरजोत कौर ने पिछले साल AAP के टिकट पर नगर निगम चुनाव लड़ा था. सीनियर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने और हत्या के पीछे की वजह पता लगाने के लिए टीमें बनाई गई हैं. आगे की जांच जारी है.

कौन थे लकी ओबेरॉय?

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लकी ओबेरॉय को पांच गोलियां मारी गईं. इस घटना से जालंधर शहर में डर का माहौल पैदा हो गया. साथ हो आपको बता दें कि लकी ओबेरॉय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की तरफ से नगर निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन वो हार गईं. लकी ओबेरॉय कैंट हल्के की इंचार्ज राजविंदर कौर थियारा के करीबी थे.

Purple Earth: धरती का असली रंग बैंगनी! NASA थ्योरी ने खोला अरबों साल पुराना राज़

Advertisement