Who is Ritu Tawde: सपनों की नगरी मुंबई की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने देश की सबसे अमीर नगर पालिका बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के लिए नए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. भाजपा की वरिष्ठ पार्षद रितु तावड़े मुंबई की अगली मेयर चुनी जा चुकी है. मुंबई के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि बीजेपी का कोई नेता इस प्रतिष्ठित पद की शपथ लेने जा रहा है. शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के संजय शंकर घाड़ी बीएमसी के डिप्टी मेयर होने वाले हैं.
कौन हैं रितु तावड़े?
रितु तावड़े भाजपा की एक अनुभवी नेता हैं. वह जमीनी स्तर पर भाजपा का मोर्चा संभालती हैं. उनकी राजनीतिक यात्रा ताफी प्रभावशाली रही है. वह घाटकोपर से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं. तावड़े ने अपने करियर की शुरुआत कांग्रेस के साथ की थी. लेकिन साल 2012 में उन्होंने भाजपा का हाथ थाम लिया था. वह पार्टी की एक मजबूत स्तंभ मानी जाती हैं.
जीत का सफर
- साल 2012 में उन्होंने पहली बार वार्ड नंबर 127 से चुनाव जीता और बीएमसी में एंट्री की.
- साल 2027 में उन्होंने घाटकोपर के ही वार्ड नंबर 121 दोबारा चुनाव जीता.
- साल 2025 में भी उन्होंने वार्ड नंबर 132 से शानदार जीत हासिल की है.
अनुभव की नहीं है कमी
रितु तावड़े के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है. वह बीएमसी की महत्वपूर्ण शिक्षा समिति की अध्यक्ष के तौर पर काम कर चुकी हैं. मराठा समुदाय से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने गुजराती बहुल क्षेत्रों में भी अपनी जबरदस्त पकड़ बनाकर रखी है. स्थानीय नागरिक मुद्दों को सुलझाने और जनता के बीच सक्रिय रहने के लिए मशहूर हैं.
‘नो राइड’ डे! ओला-उबर-रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल से सड़कें खाली, जानिए क्या हैं उनकी मांगें?
बीएमसी चुनाव में भाजपा की जीत
बीएमसी की सभी 227 सीटों पर चुनाव के नतीजे काफी रोमांचक रहे हैं. इन चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. भाजपा ने 89 सीटों पर जीत हासिल की है. हालांकि भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है. लेकिन गठबंधन की राजनीति ने उसकी राह काफी ज्यादा आसान कर दी है.