Categories: देश

कौन है राजा? जिसने किया ‘नीच’ काम, पुलिस के हत्थे चढ़ा PM Modi का ‘कट्टर दुश्मन’

Pm Narendra Modi:जिस शख्स ने माइक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी थी।अब वो पुलिस के हत्थे चढ़ चूका है। बताया जा रहा है इस शख्स का नाम मोहम्मद रिजवी उर्फ ​​राजा है जो अब गिरफ्तार हो चुका है।

Published by Heena Khan

Pm Narendra Modi Gaali Accused: जिस शख्स ने माइक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी थी।अब वो पुलिस के हत्थे चढ़ चूका है। बताया जा रहा है इस शख्स का नाम मोहम्मद रिजवी उर्फ ​​राजा है जो अब गिरफ्तार हो चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें पुलिस ने इस शख्स को दरभंगा से गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर सबसे पहले साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसी शिकायत के आधार पर सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी।पुलिस ने पीएम मोदी को गाली देने के इसी मामले में रिजवी राजा को कल देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

कौन है राजा? 

जानकारी के मुताबिक, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव निवासी रिजवी उर्फ ​​राजा नामक व्यक्ति ने कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे थे। यह मामला सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक में हुआ है। इस घटना के बाद सिमरी थाने में कांड संख्या 243/25 दर्ज किया गया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने मामले को गंभीरता से लिया। एसएसपी के निर्देश पर देर रात सिमरी थानाध्यक्ष ने रिजवी राजा को गिरफ्तार कर लिया।

‘पधारो मारे देश…’ PM Modi का जापान में देसी स्वागत, वायरल हो रहा है खूबसूरत वीडियो

इस शख्स ने भी मांगी माफ़ी

वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस घटना के केंद्र में रहे नौशाद ने कल एक वीडियो जारी कर पूरे मामले पर माफ़ी मांगी थी। नौशाद के मुताबिक, गाली देने वाले युवक रिजवी की उसी समय मंच पर पिटाई कर दी गई थी। साथ ही आपको बता दें , नौशाद वो है जो दरभंगा में युवा कांग्रेस के नेता हैं और इस विधानसभा चुनाव में जाले सीट पर अपनी दावेदारी भी जता रहे हैं।

उत्तराखंड में बादल फटने से भीषण तबाही, मलबे में फंसे कई लोग, सीएम धामी ने जताया दुख

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026