Categories: देश

Aaj ka mausam: यूपी-बिहार में धूप और उमस की मार, अपने शहर का जानिए मौसम का हाल

weather update 22 september: देशभर में बदलते मौसम का हाल जानिए. दिल्ली, यूपी और बिहार को मिली राहत, तो झारखंड, एमपी और राजस्थान में अलर्ट जारी! 22 सितंबर को आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा?

Published by Shivani Singh

Weather update 22 September: कहीं मानसून का असर लगभग ख़त्म हो चुका है तो कहीं अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में लोग अब बारिश से राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं झारखंड में बिजली गिरने और गरज के साथ छींटों का खतरा अभी टला नहीं है. पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल में भी धीरे-धीरे मौसम सामान्य होता दिख रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं 22 सितंबर को आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली का मौसम (Delhi weather)

दिल्ली के लिए 22 सितंबर को कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, कल किसी भी इलाके में बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तर प्रदेश का मौसम (Uttarpradesh weather)

उत्तर प्रदेश में 22 सितंबर को बारिश से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन ज़ोन में रखा है, यानी किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, उमस भरी गर्मी और बढ़ता तापमान परेशानी का कारण बन सकता है.

बिहार का मौसम (Bihar weather)

बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालाँकि, कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे। पटना, सीवान, सारण, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा और समस्तीपुर जिलों में लोगों को गर्मी से परेशानी हो सकती है.

PM Modi Speech: ‘One Nation, One Tax’ से हर गरीब का सपना होगा सच, हर घर में आएगी खुशहाली!

Related Post

झारखंड का मौसम (Jharkhand weather)

झारखंड के सभी जिलों के लिए 22 सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसका मतलब है कि इन जिलों में बिजली गिरने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. हालाँकि, 24 सितंबर के बाद फिर से बारिश हो सकती है. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की ज़रूरत है.

उत्तराखंड का मौसम (Uttrakhand weather)

उत्तराखंड में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. इसका मतलब है कि मौसम विभाग ने सभी ज़िलों को ग्रीन ज़ोन में रखा है. ग्रीन ज़ोन का मतलब है कि कहीं भी बारिश की संभावना है.

हिमाचल में मौसम (Himachal weather)

हिमाचल में बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने सभी ज़िलों को ग्रीन ज़ोन में रखा है.

मध्य प्रदेश-राजस्थान में मौसम? (Madhyapradesh-Rajasthan weather)

मध्य प्रदेश में 22 सितंबर को मौसम संबंधी अलर्ट जारी किए गए हैं. मौसम विभाग ने खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की है. राजस्थान के कई जिलों में कल भी भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा और धौलपुर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. लोगों को अचानक मौसम परिवर्तन और भारी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

SIR 2025: हो जाएं तैयार! अब देशभर में शुरू होने वाली है मतदाता सूची की सफाई

Shivani Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026