CM Rekha Gupta: We Women Want Conclave और शक्ति अवार्ड 2025 का आयोजन आज यानी 7 अगस्त को द इंपीरियल होटल, जनपथ, नई दिल्ली में किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इसमें महिलाओं की आवाज और उपलब्धियों के एक दिवसीय उत्सव में कई बड़ी नेत्री, फेमस एक्ट्रेसिस और कई बड़ी हस्तियां एक साथ एक ही मंच पर दिखाई दीं । खास बात ये है कि ये सम्मलेन ITV Network और NewX की पहल पर आयोजित किया गया है, जो एक साप्ताहिक टीवी शो है। वहीँ इस इवेंट को We Women Want का नाम दिया गया है। आपको बता दें इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में CM रेखा गुप्ता शामिल हुईं।
जानिए क्या बोलीं CM Rekha
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने “वी वीमेन वांट” कॉन्क्लेव में हुंकार भरते हुए कहा कि यह भारतीय होने और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने पर गर्व करने का समय है। NewsX के प्रधान संपादक ऋषभ गुलाटी द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए एक आंदोलन के रूप में शुरू की गई इस पहल ने मुख्यमंत्री गुप्ता को दुनिया भर में चल रही राजनीतिक बयानबाजी के खिलाफ अपनी राय रखने का मंच प्रदान किया।
किसी डोनाल्ड ट्रंप की औकात नहीं…
अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत डोनाल्ड ट्रंप जैसे नेताओं के लिए एक सटीक जवाब होगी। उन्होंने ये भी कहा कि, किसी डोनाल्ड ट्रंप की औकात नहीं है कि हमें नीचा दिखा पाए। उन्होंने साफ तौर पर कहा- यह अब ऐसा देश नहीं रहा जिस पर विदेशी ताकतें हुक्म चला सकें या कमज़ोर कर सकें। उन्होंने कहा कि भारत अब निश्चित रूप से ऐसा देश नहीं रहा जिसे कोई और निर्देशित कर सके।