Categories: देश

Vimlendra Mohan Pratap Mishra Died: अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन, राम मंदिर ट्रस्ट के थे सदस्य

Vimlendra Mohan Pratap Mishra Died: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य, राजसदन अयोध्या के मुखिया विमलेंद्र प्रताप मोहन मिश्र पप्पू भैया का निधन हो गया है।

Published by Sohail Rahman

Vimlendra Mohan Pratap Mishra Died: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और अयोध्या राजसदन के प्रमुख विमलेंद्र प्रताप मोहन मिश्र पप्पू भैया का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात उन्होंने राजसदन में अंतिम सांस ली। वे लगभग 71 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 12 बजे अयोध्या में सरयू तट पर होगा। अयोध्या राजपरिवार के वर्तमान राजा होने के नाते, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र अयोध्यावासियों के बीच राजा साहब के नाम से जाने जाते थे। वे अयोध्या रामायण मेला संरक्षक समिति के सदस्य भी थे।

बसपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, अयोध्या राजा विमलेंद्र प्रताप मोहन मिश्र ने बसपा के टिकट पर 2009 का लोकसभा चुनाव फैजाबाद संसदीय सीट से लड़ा था, लेकिन उसे जीत नसीब नहीं हुई थी। बतातें चलें कि, अयोध्या राजवंश के राजा दर्शन सिंह की वंशावली से जुड़ी कड़ी में स्वर्गीय महारानी विमला देवी के दो पुत्र विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और शैलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र हुए।

विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र सबसे बड़े थे, इसलिए उन्हें इस राजवंश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और वे राजा अयोध्या के नाम से जाने गए। विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के पुत्र यतींद्र मोहन प्रताप मिश्र प्रसिद्ध साहित्यकार हैं।

Related Post

‘संतुष्ट होना मेरे स्वभाव में नहीं…’, GST के बाद इनकम टैक्स में होगा बड़ा बदलाव, PM Modi ने किया एलान

पैर में चोट की वजह से सक्रियता हो गई थी कम

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, कुछ महीने पहले उनके पैर में चोट लग गई थी। जिसकी वजह से उनका ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद उनकी गतिविधियां कम हो गई थी। फिर भी वे नगर और श्री राम जन्मभूमि से जुड़े कार्यों में अपनी सहभागिता दे रहे थे। इसके अलावा, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि, कुछ दिन पहले उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन भी हुआ था और हाल ही में वे लखनऊ से जांच कराकर लौटे थे। परिवार के अनुसार, शनिवार रात उनका रक्तचाप अचानक गिर गया और डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा, “श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के माननीय सदस्य, राजसदन अयोध्या के प्रमुख, श्री विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र जी का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

Delhi news: CM रेखा गुप्ता पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस में तबादलों की बौछार! एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Sohail Rahman

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026