Jagdeep Dhankhar Resigned: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिए अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि, “स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूँ।”
धनखड़ ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अवधि के दौरान भारत की उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति और अभूतपूर्व घातीय विकास को देखना और उसमें भाग लेना एक सौभाग्य और संतुष्टि की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के इतिहास के इस परिवर्तनकारी युग में सेवा करना एक सच्चा सम्मान है।
साल 2022 में बने थे उपराष्ट्रपति
बता दें कि राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 11 अगस्त, 2022 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जगदीप धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई थी।
Vice President Jagdeep Dhankhar resigns from his post “to prioritise health care and abide by medical advice.” pic.twitter.com/IoHiN7VGAR
— ANI (@ANI) July 21, 2025
अब आगे क्या होगा?
उपराष्ट्रपति के पद को भरने के लिए औपचारिक चुनाव इस्तीफे के 60 दिनों के भीतर होना चाहिए। निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के सभी सदस्य शामिल होते हैं, जो एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली का उपयोग करते हैं।
संविधान के अनुसार, उपराष्ट्रपति का पद रिक्त होने पर, राज्यसभा के उपसभापति उच्च सदन के कार्यवाहक सभापति के रूप में कार्यभार संभालते हैं। वर्तमान में, यह पद हरिवंश नारायण सिंह (अगस्त 2022 में नियुक्त) के पास है, जो अस्थायी रूप से इस पद पर कार्यरत रहेंगे।