Categories: देश

UP Ka Mausam: काम नहीं कर रहे Cooler-AC! UP में पड़ रही दिमाग पर चढ़ने वाली गर्मी, जानिए किस दिन मिलेगी राहत

UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के लोगों को इस समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय प्रदेश के लोगों काका घरों से बाहर निकलना दुश्वार है। सिर्फ यही नहीं, रात में भी अच्छी खासी तपिश महसूस की जा रही है। वहीँ प्रदेश में फ़िलहाल बारिश का सिलसिला भी थमा हुआ है।

Published by Heena Khan

UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के लोगों को इस समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय प्रदेश के लोगों काका घरों से बाहर निकलना दुश्वार है। सिर्फ यही नहीं, रात में भी अच्छी खासी तपिश महसूस की जा रही है। वहीँ प्रदेश में फ़िलहाल बारिश का सिलसिला भी थमा हुआ है। वहीँ आपको बता दें, इस बीच रात में भी गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। वहीँ इस समय बिना एसी और कूलर भी काम नहीं कर रहे। वहीँ पंखे से गर्म हवा निकल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दे दी है। मौसम विभाग का कहना है कि, 48 घंटे बाद राज्य में मौसम काफी हद तक बदल जाएगा। मौसम विभाग का कहना है की, इस दौरान राज्य में तेज बारिश भी हो सकती है। फिलहाल गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है।

इस दिन मिलेगी राहत

वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, 20 अगस्त को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है, जिसके बाद राज्य का मौसम पूरी तरह से बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। इसी तरह 21 अगस्त को भी प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। लेकिन गुरुवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद प्रदेश का मौसम सुहाना होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Sanjay Kumar Apologize: ‘मैं माफी मागता हूं…’, चुनाव विश्लेषक संजय कुमार ने महाराष्ट्र मतदाता डेटा में किया था खेला? पोस्ट देखते ही हमलावर हुई BJP

गर्मी की मार झेल रहे UP वाले

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार, 22 अगस्त से प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदल सकता है। अभी तक प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। वहीं, शुक्रवार से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। 22 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर और पूर्वी यूपी में लगभग सभी जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

WPL 2026: इनामों की बरसात! ट्रॉफी के साथ किसको मिला कितना कैश? जानें खिलाड़ियों की कमाई डिटेल

WPL 2026: वडोदरा के BCA स्टेडियम में WPL 2026 का फाइनल निडर बैटिंग का जश्न…

February 6, 2026

Islamic Rules: पोस्टमार्टम कराने से क्यों चिढ़ते हैं मुसलमान? क्या इस्लाम में नहीं है इसकी इजाजत

Sharia law: अक्सर ऐसा होता है कि मुस्लिम समुदाय के लोग का पोस्टमॉर्टम जांच से…

February 6, 2026

Indian Railway: होली पर रेलवे का मेगा तोहफा! 1400 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की मौज ही मौज

Holi 2026: इस होली के त्योहार के दौरान यात्रियों को आरामदायक और बिना किसी परेशानी…

February 6, 2026

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते…

February 5, 2026