Home > देश > UP में मची तबाही! इन जिलों पर बाढ़ ने मचाया कोहराम..बादलों ने भी पसारें पैर, जानिए आज कैसा रहेगा प्रदेश का हाल

UP में मची तबाही! इन जिलों पर बाढ़ ने मचाया कोहराम..बादलों ने भी पसारें पैर, जानिए आज कैसा रहेगा प्रदेश का हाल

UP Flood News: उत्तर प्रदेश पर इस समय बड़ा ख़तरा मंडरा रहा है। उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ ने आम लोगों को परेशान कर दिया है। जी हाँ उत्तर प्रदेश  के 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

By: Heena Khan | Published: August 5, 2025 6:53:27 AM IST



UP Flood News: उत्तर प्रदेश पर इस समय बड़ा ख़तरा मंडरा रहा है। उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ ने आम लोगों को परेशान कर दिया है। जी हाँ उत्तर प्रदेश  के 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीँ, राजधानी लखनऊ में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिन जिलों में बाढ़ आई है, वहां जिला प्रशासन अलर्ट पर है। जनता को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, उम्मीद है कि 6 अगस्त से बारिश का सिलसिला थम जाएगा।

कई जिलों में होगी भारी बारिश 

उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में लगातार बाढ़ का सिलसिला जारी है। सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। और प्रदेश के कई जिले बाढ़ में डूब गए। इतना ही नहीं सैकड़ों घरों में पानी भी भर गया। वहीँ आपको बता दें, राज्य में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन मंगलवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल भारी बारिश से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया है।

Dhirendra Shastri controversy: दुर्गा बन तू काली बन, कभी न बुर्के वाली…धीरेन्द्र शास्त्री ने हिंदू बेटियों से क्यों कही ऐसी बात, मच गया नया बवाल!

21 जिलों में आई बाढ़ 

आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रदेश के 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। जिनमे कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाज़ीपुर, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा, फ़तेहपुर, भदोही, फर्रुखाबाद, कासगंज शामिल हैं। इन सभी जिलों में राहत कार्य जोरों से चल रहा है। वहीँ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी के जवानों द्वारा गश्त की जा रही है और लोगों को सहायता दी जा रही है।

Advertisement