Categories: देश

Aadhaar Card: अब नहीं लगेगा पैसा! बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट पर UIDAI का बड़ा फैसला

Aadhaar Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू-1) के लिए सभी शुल्क माफ कर दिए है. इस फैसले से लगभग 6 करोड़ बच्चों को फायदा होने की उम्मीद है. 1 अक्टूबर 2025 से यह छूट प्रभावी हो चुकी है और एक वर्ष तक लागू रहेगी. यह कदम बच्चों के बायोमेट्रिक डेटा को अपडेट रखने में मदद करेगा.

Published by Mohammad Nematullah

Aadhaar Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए सभी शुल्क माफ कर दिए हैं. जिससे लगभग 6 करोड़ बच्चों को लाभ मिलने की उम्मीद है. MBU शुल्क माफी 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुका है और एक साल की अवधि के लिए लागू रहेगा.

आधार कार्ड के नियम क्या हैं?

पांच साल से कम उम्र के बच्चे अपनी तस्वीर, नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और जन्म प्रमाण पत्र देकर आधार के लिए नामांकन कराते है. 5 साल से कम उम्र के बच्चों के फिंगरप्रिंट और आईरिस बायोमेट्रिक्स आधार नामांकन के लिए नहीं लिए जाते क्योंकि वे उस उम्र तक परिपक्व नहीं होते. अब जब भी उन्हें अपने बायोमेट्रिक्स अपडेट करने की आवश्यकता होगी. उनसे एक भी रुपया नहीं लिया जाएगा.

वर्तमान बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क क्या है?

वर्तमान नियम के अनुसार, 5 साल की आयु तक पहुंचने पर बच्चे के आधार में फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो अपडेट करना अनिवार्य है. इससे पहले अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कहा जाता है. इसी प्रकार 15 साल की आयु प्राप्त करने पर बच्चे को एक बार फिर अपना बायोमेट्रिक्स अपडेट करवाना होता है. जिसे दूसरा एमबीयू कहा जाता है.

अभी कितनी है फीस?

पहला और दूसरा एमबीयू, यदि क्रमशः 5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष की आयु के बीच करवाया जाता है तो निःशुल्क होता है. इसके बाद प्रति एमबीयू ₹125/- का एक निश्चित शुल्क लिया जाता है. इस निर्णय के साथ अब 5-17 साल की आयु के सभी बच्चों के लिए एमबीयू प्रभावी रूप से निःशुल्क हो गया है.

Related Post

आधार कार्ड का नियम

बायोमेट्रिक्स के साथ आधार अपडेट करने से जीवन आसान हो जाता है और स्कूल में प्रवेश, प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकरण, छात्रवृत्ति प्राप्त करने, डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) योजना आदि जैसी सेवा के लिए आधार का निर्बाध उपयोग सुनिश्चित होता है. माता-पिता/अभिभावक को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चों के बायोमेट्रिक्स को प्राथमिकता के आधार पर अपडेट करे.

Weather Report: भारी बारिश का अलर्ट! मां वैष्णो देवी यात्रा 3 दिन के लिए रोकी गई, प्रशासन सतर्क

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026