Home > देश > Aaj Ka Mausam : मार्च की शुरुआत के साथ हीट वेव का हमला, दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़ेगा पारा

Aaj Ka Mausam : मार्च की शुरुआत के साथ हीट वेव का हमला, दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़ेगा पारा

Todays Weather 1 March 2026:मार्च की शुरुआत के साथ ही इसी के साथ देश के कई हिस्सों में तापमान के तेजी से बढ़ने की आशंका है. वहीं उत्तर भारत और मध्य भारत में हीट वेव का असली दौर शुरू होने जा रहा है.

By: Preeti Rajput | Last Updated: March 1, 2026 6:29:27 AM IST



Todays Weather 1 March 2026: मार्च की शुरुआत आज से हो चुकी है, इसी के साथ देश के कई हिस्सों में तापमान के तेजी से बढ़ने की आशंका है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत और मध्य भारत में हीट वेव का असली दौर शुरू होने जा रहा है. खासतौर पर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश और राजस्थान में अधिक तापमान  3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा सकता है.  दोपहर के समय तेज चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, साफ आसमान और शुष्क हवाओं की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी काफी ज्यादा बढ़ सकती है. 

दिल्ली-एनसीआर में चढ़ेगा पारा

देश की राजधानी दिल्ली में इस सप्ताह तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. रात के समय भी तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच  बिना किसी कारण बाहर निकलने से बचने की भी सलाह दे दी है.  खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को सावधानी बरतने की जरूरत है. गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से बचाव  का इंतजाम भी किया जा रहा है. आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ तो गर्मी और बढ़ सकती है.

उत्तर प्रदेश और बिहार का हाल 

उत्तर प्रदेश में इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है. कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है. वहीं मध्य यूपी में दोपहर के समय लू जैसे हालात बनने की संभावना है. वहीं बिहार में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ नजर आ सकता है. राज्य के कुछ हिस्सों, खासकर उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. हालांकि दक्षिणी बिहार में तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और उमस बढ़ सकती है.

सात राज्यों में बारिश के आसार

जहां एक ओर उत्तर भारत तप रहा है, वहीं देश के कुछ हिस्सों में राहत की खबर है. मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. विशेष रूप से मध्य प्रदेश में कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इन राज्यों में बादल छाए रहने से तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि, इससे देशभर में गर्मी पर बहुत बड़ा असर नहीं पड़ेगा.

हर साल हजारों मौतों पर लगेगी रोक.. सर्वाइकल कैंसर के लिए आज PM Modi लाएंगे HPV वैक्सीन, जानें शुरूआती लक्षण

कैसे रखें खुद को सुरक्षित?

विशेषज्ञों के मुताबिक, हीट वेव के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, हल्के रंग पहनना और धूप से बचाव जरूरी है. बाहर निकलते समय सिर को कवर करके रखे, खाली पेट धूप में ना जाएं. आने वाले सप्ताह में मौसम का यह दोहरा रूप कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश देखने को मिलने वाली है. लोगों के लिए यह चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. 

Who is Menaka Guruswamy: कौन है मेनका गुरुस्वामी? ममता बनर्जी ने फिर कर दिया बड़ा ‘खेला’; भारत की पहली LGBTQ सांसद बनकर रचेंगी इतिहास!

Advertisement