Aaj Ka Mausam: मार्च का महीना शुरू हो गया और मार्च में ही मई जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. देश भर में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार की राजधानी पटना, राजस्थान की राजधानी लखनऊ और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक लोग बढ़ती गर्मी से परेशान हैं. वहीं मौसम विभाग ने हाल ही में एक ताजा अपडेट जारी किया है. बंगाल से लेकर बिहार तक के लोगों को राहत की उम्मीद जगी है. चलिए जान लेते हैं आज आपके शहर का मौसम कैसा रहने वाला है.
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 से 72 घंटों के अंदर देश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की उम्मीद जताई जा रही है. खासकर पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली का मौसम
मार्च के शुरुआती दिनों में ही दिल्ली में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. राजधानी के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, अभी न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री ज्यादा है, जिससे सुबह और रात में हल्की गर्मी महसूस हो रही है.
यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. ज़्यादातर ज़िलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, और कुछ जगहों पर इससे भी ज़्यादा. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि, यूपी के पश्चिमी और मध्य भागों में मौसम सूखा रहेगा, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ ज़िलों में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है.
बिहार में बारिश
बिहार में मौसम के लिहाज से अगले 48 घंटे बहुत अहम माने जा रहे हैं. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. खासकर सीमांचल इलाके के पूर्णिया, किशनगंज और अररिया जिलों में मौसम तेजी से बदलने की उम्मीद है. इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और आंधी के साथ बारिश हो सकती है.
पंजाब-हरियाणा का मौसम
पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी लगातार बढ़ रही है. दिन में तेज धूप की वजह से दोनों राज्यों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. हरियाणा का हिसार सबसे गर्म जगहों में से एक रहा, वहीं अंबाला, करनाल, गुरुग्राम और भिवानी में भी तापमान सामान्य से कई डिग्री ज़्यादा दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिन मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है.
कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, सुंदरता में अनुष्का शर्मा को देती है मात, देखें फोटोज
जम्मू-कश्मीर का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर में भी अगले दो से तीन दिनों तक मौसम बदलता रहेगा. घाटी के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि ऊंचे पहाड़ी इलाकों में तापमान में चार से छह डिग्री की गिरावट आएगी.
राजस्थान का मौसम
राजस्थान के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. पिलानी और बाड़मेर जैसे इलाकों में मैक्सिमम टेम्परेचर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया, जिससे दोपहर में लोगों को बहुत ज़्यादा गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों में अभी किसी बड़ी मौसमी हलचल की उम्मीद नहीं है.
RRB Paramedical Admit Card 2026 Out: आसान तरीके से ऐसे डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट