Today Weather: देश में तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है. IMD ने 15 मार्च से 19 मार्च के बीच दिल्ली, यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 50 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी. साथ ही बादल गरजते हुए भी दिखेंगे. किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है. कई राज्यों में खतरनाक हीट वेव की चेतावनी भी दी है. बिहार और ओडिशा में भी खतरा मंडरा रहा है. आइए जानते हैं आज का मौसम का हाल?
दिल्ली NCR में बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
यह चेतावनी नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद समेत एनसीआर के सभी शहरों के लिए है. क्योंकि, आज दिल्ली NCR में तेज बारिश की साथ आंधी भी आने वाली है. मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो धूल भरी हवाएं चलेंगी. बारिश और आंधी के कारण अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से लुढ़क कर लगभग 29 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा.मौसम काफी ठंडा और सुहावना हो जाएगा.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
आज उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला हुआ सा नजर आ रहा है. कई जिलों में बादल के छाए रहनेके साथ हल्की बारिश और बादलों की गरज की संभावना है. कुछ जगहों पर 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं,जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
बिहार में कैसा है मौसम?
बिहार के भी आज कई जिलों में बादल नजर आ रहे हैं. कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी. पटना, गया और भागलपुर समेत कई राज्यों में बारिश के बाद मौसम सुहावना नजर आएगा.
राजस्थान का मौसम
आज राजस्थान में मौसम मिला-जुला नजर आएगा. पश्चिमी इलाकों में धूप तेज रह सकती है, जबकि कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे. दिन के समय तापमान 30–35°C के आसपास रह सकता है. कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने के आसार हैं, हालांकि बारिश की संभावना कम ही नजर आ रही है.
हिमाचल प्रदेश का मौसम
आज हिमाचल प्रदेश में मौसम ठंडा रहने वाला है. पहाड़ी इलाके में बादल नजर आ सकते हैं. साथ ही बारिश की भी संभावना जताई जा रही है. तापमान सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है. बादलों और हवाओं की वजह से मौसम सुहावना बना रहेगा.
SRH Cheerleader Molly : आईपीएल की ग्लैमरस चीयरलीडर मॉली कौन हैं? जानिए उम्र, देश और कमाई