Aaj Ka Mausam 10 April 2026: देश में पिछले काफी दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. खासतौर पर उत्तर भारत में अप्रैल को मौसम में बारिश और आंधी-तूफान की मार झेलनी पड़ी है. बेमौसम आंधी, तूफान और बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बिगड़ा हुआ है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और राजस्थान में आज बारिश की संभावना है. जिसके लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. इन राज्यों में बारिश के साथ 60-70 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है.
दिल्ली में बारिश का कहर
दिल्ली-एनसीआर में 10 अप्रैल को मुख्य तौर पर मौसम साफ रहने की संभावना है. दिन के समय 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 11 और 12 अप्रैल को भी राजधानी में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है. इसके बाद एक बार फिर से बारिश से दिल्ली भीग सकती है.
यूपी में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश का मौसम का मिजाज फिलहाल खुशनुमा है. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है. अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का दौर थमने की संभावना है, लेकिन 15 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है. राजधानी लखनऊ में 10-11 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
9 अप्रैल का मौसम अलर्ट, 12 राज्यों में बारिश और 85 KM/H की तूफानी हवाएं; जानें अपने राज्य का हाल
राजस्थान में गिर सकते हैं ओले
राजस्थान का मौसम फिलहाल पूरी तरह से करवट ले चुका है. अजमेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, बालोतरा समेत कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसी के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है.
पूर्वोत्तर में भी बारिश का अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश में 13 अप्रैल तक बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में 10 से 11 अप्रैल के बीच तेज बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा और मेघालय में 12 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है.
परफेक्ट मर्डर प्लान फेल! UPI चैट्स ने खोल दिया कातिल सर्जन का राज; ऐसे की डॉक्टर पत्नी की हत्या