Home > देश > डूब जाएगा Bihar? आसमान से कहर बनकर बरसेंगे बादल, 24 घंटे में होगा कुछ ऐसा…देख फटी रह जाएंगी प्रदेशवासियों की आंखें

डूब जाएगा Bihar? आसमान से कहर बनकर बरसेंगे बादल, 24 घंटे में होगा कुछ ऐसा…देख फटी रह जाएंगी प्रदेशवासियों की आंखें

Bihar Flood Alert: बिहार में इस समय तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में  जलभराव हो रहा है जिसके चलते लोगों को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

By: Heena Khan | Published: August 5, 2025 7:53:47 AM IST



Bihar Flood Alert: बिहार में इस समय तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में  जलभराव हो रहा है जिसके चलते लोगों को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं। सोमवार को पटना समेत अधिकांश हिस्सों में दिन भर रुक-रुक कर बारिश भी हुई।

जिसकी वजह से तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि, दक्षिणी भागों में मानसून की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। पटना समेत दक्षिणी भागों को भिगोने के बाद मानसून की द्रोणिका उत्तर बिहार की ओर अपना असर दिखाएगी। मानसून के प्रभाव से उत्तरी भागों के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

UP में मची तबाही! इन जिलों पर बाढ़ ने मचाया कोहराम..बादलों ने भी पसारें पैर, जानिए आज कैसा रहेगा प्रदेश का हाल

मुश्किल हो जाएंगे अगले 24 घंटे 

अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत ज्यादातर हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है, इतना ही नहीं इस दौरान प्रदेश में बिजली चमकने और छिटपुट बारिश होने के भी आसार है, वहीँ बिहार के उत्तरी भागों के पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। किशनगंज जिले में भारी बारिश की संभावना भी बनी हुई है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

जानिए कैसा रहेगा तापमान 

वहीँ फिर तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी की भी उम्मीद जताई गई है।  पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्णिया में सबसे अधिक 270.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, राजधानी पटना में  में 20.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर में सबसे अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Advertisement