Categories: देशधर्म

33 फीट लंबा, दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग पहुंचा बिहार, 17 जनवरी को होगी स्थापना

दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग बन तक तैयार हो चुका है. 10 साल के बाद इस शिवलिंग को बिहार में स्थापित किया जाएगा. यहां पढ़ें इससे जुड़ी जानकारी.

Published by Tavishi Kalra

Largest Shivlinga: दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग जल्द ही स्थापित होने वाला है. इस विशाल शिवलिंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है.  यह शिवलिंग कोई मामूली शिवलिंग नहीं बल्कि इसकी ऊंचाई 33 फीट है और इसका वजन 210 टन है. इस शिवलिंग को ब्लैक ग्रेनाइट मोनोलिथ पत्थर से तैयार किया गया है. इस शिवलिंग को बनने में 10 साल का समय लगा.

दुनिया में इससे पहले इतना बड़ा और विशाल शिवलिंग ना था और ना है. इस शिवलिंग को महाबलीपुरम जो तमिलनाडु में स्थित है वहीं से ट्रक के जरिए बिहार लाया गया. इस भव्य, विशाल शिवलिंग को 17 जनवरी को विराट रामायण मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ स्थापित किया जाएगा.

इस शिवलिंग को बिहार लाना आसान काम नहीं था.  शिवलिंग को 96 पहियों वाले ट्रैक पर लाया गया.  शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम से 21 नवंबर, 2025 को निकला. 45 दिनों की लंबी यात्रा पुरी करने के बाद बिहार के गोपालगंज पंहुचा. शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

Related Post

इस पूरी यात्रा के दौरान शिवलिंग का हर राज्य में भव्य स्वागत किया गया. भोलेनाथ का यह शिवलिं तमिलनाडु के रास्ते, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेष, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार पहुंचा. इस विशाल शिवलिंग को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने आरती और पूजा के साथ इसका स्वागत किया.

एक दिन रुकने के बाद 5 जनवरी को शिवलिंग गोपालगंज के बलथरी के लिए प्रस्थान करेगा. इसके बाद केसरिया पहुंचेगा. 17 जनवरी को विराट रामायण मंदिर परिसर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

Tavishi Kalra

Recent Posts

Airport charges India: एयरलाइंस को राहत, यात्रियों को फायदा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

India airfare reduction: इस संकट से निपटने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के…

April 9, 2026

Video: किसने बनाया इसे मैनेजर…ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग में हुआ बड़ा कांड; इंटरनेट पर हो गया वायरल

Employee rants about manager: वीडियो में दिखता है कि मीटिंग के दौरान घर का एक…

April 9, 2026

सस्ता लोन चाहिए? अप्रैल 2026 में ये बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज; यहां देखें

Best Bank for Personal Loan in India: बैंक अक्सर लंबी अवधि (Tenure) देकर EMI कम…

April 9, 2026

8,000+ हॉस्टल सब्सिडी! सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब पढ़ाई पर मिलेगा ज्यादा पैसा

8th Pay Commission Latest News: नए नियमों के तहत अब शिक्षा और हॉस्टल से जुड़े…

April 9, 2026

Tadiandamol Trek Incident: एक केला, थोड़ा पानी और हिम्मत…जानें जंगल में कैसे 4 दिन जिंदा रही सरन्या?

Karnataka trekking Incident: इस घटना ने ट्रेकिंग सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए…

April 9, 2026