Home > देश > गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, पिता ने खुद मारी अपनी बेटी को गोली

गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, पिता ने खुद मारी अपनी बेटी को गोली

Tennis Player Radhika Yadav Dead: गुडगांव से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राधिका की हत्या गुरुग्राम के सुशांत लोक-2 स्थित उनके आवास ई-157 में हुई। राधिका को उनके पिता ने गोली मारी।

By: Deepak Vikal | Last Updated: July 10, 2025 7:11:58 PM IST



Tennis Player Radhika Yadav Dead: गुडगांव से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राधिका की हत्या गुरुग्राम के सुशांत लोक-2 स्थित उनके आवास ई-157 में हुई। राधिका को उनके पिता ने गोली मारी। राधिका के पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन गोलियां चलाईं। गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और राधिका के पिता को हिरासत में ले लिया गया है।

राधिका यादव की गोली मारकर हत्या

गुरुग्राम पुलिस की शुरुआती जाँच में पता चला है कि राधिका के पिता उसकी रील बनाने की आदत से बेहद नाराज़ थे। राधिका रील बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी। इसी बात को लेकर राधिका के पिता ने अपनी बेटी को तीन गोलियां मारी थीं। पुलिस ने राधिका के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मुस्कान ने बदनाम कर दिया….नीले ड्रम को लेकर ये क्या बोल गया कांवड़िया, ‘शुद्धीकरण’ के लिए उठाया ये बड़ा कदम

राधिका यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया

राधिका का जन्म 23 मार्च 2000 को हुआ था। राधिका यादव 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। tenniskhelo.com के अनुसार, राधिका की अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ में युगल टेनिस खिलाड़ी के रूप में रैंकिंग 113 थी। आईटीएफ युगल में शीर्ष 200 में यह राधिका की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग थी।

Delhi Rain Alert: दिल्ली में फिर छाए काले बादल, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट, इतने दिनों तक राजधानी वासियों की नहीं मिलेगी राहत

राधिका यादव देश की उभरती हुई खिलाड़ी थीं, लेकिन उनके पिता ने ही अपनी बेटी की हत्या कर दी। राधिका यादव का जीवन का सफर उनके टेनिस करियर के शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद गुरुग्राम के सेक्टर 57 में सन्नाटा पसरा हुआ है। आसपास के सभी लोग इस घटना से हैरान हैं। राधिका की हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

Advertisement